हजीरा गोलीकांड में आरोपी राहुल राजावत को हाईकोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत याचिका खारिज

ग्वालियर (म.प्र.)

On

निजी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर अदालत को संदेह, CMHO को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश

ग्वालियर के बहुचर्चित हजीरा गोलीकांड मामले में आरोपी राहुल राजावत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उसकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने आरोपी द्वारा पेश की गई निजी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फडके ने आदेश में कहा कि आरोपी ने पत्नी और नाबालिग बच्चे की गंभीर बीमारी का हवाला देकर राहत मांगी थी, लेकिन स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से यह दावा साबित नहीं हो सका। अदालत के अनुसार, निजी अस्पताल के दस्तावेज मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से मेल नहीं खाते, जिससे प्रथम दृष्टया रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होती है।

कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपचार प्रक्रिया और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच करें और रिपोर्ट अदालत में पेश करें।

यह मामला जून 2025 में हजीरा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल राजावत पर न सिर्फ साजिश रचने, बल्कि मुख्य आरोपियों को उकसाने, उन्हें संरक्षण देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आरोप हैं।

राहुल राजावत ने इससे पहले भी दो बार अंतरिम जमानत की मांग की थी। तीसरी याचिका में उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी पहले सेप्टिक शॉक जैसी गंभीर स्थिति से गुजर चुकी है और बच्चे को एनीमिया है, ऐसे में परिवार की देखभाल के लिए उसकी रिहाई जरूरी है।

हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी की पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर है और बच्चा उपचार योग्य स्थिति में है। इसी आधार पर अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया।

फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेगा और मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hazira-firing-case-accused-rahul-rajawat-gets-a-shock-from/article-45292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.