नीमच में एक दिन पहले जन्मे 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इंजेक्शन से शरीर पर पड़े फफोले, छह ICU में भर्ती

NEEMACH, MP

पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं, अब इनकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

मध्य प्रदेश के नीमच के जिला अस्पताल में शनिवार को एक साथ 17 नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इन बच्चों को उल्टी, बुखार की शिकायत हुई, साथ ही शरीर पर फफोले पड़ गए। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारण शिशुवार्ड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जन्मे बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद इस तरह की समस्या हुई। हंगामा कर रहे परिजनों को अस्पताल और पुलिस के अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद तीन बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जबकि छह बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाकी अन्य बच्चों को शिशु वार्ड में ही इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं। इसी इंजेक्शन से इंफेक्शन की आशंका जताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 8 बजे अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने 26 बच्चों को ठंड और कपकपी के इलाज के लिए सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ और एसडीएम ममता खेड़े समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों के समझाकर शांत कराया।

neemuch-news_e40fd7fe876e367da9e2979852a78eedपुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन  जब्त कर लिए हैं, अब इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ होगा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

नीमच में एक दिन पहले जन्मे 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इंजेक्शन से शरीर पर पड़े फफोले, छह ICU में भर्ती

NEEMACH, MP

मध्य प्रदेश के नीमच के जिला अस्पताल में शनिवार को एक साथ 17 नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इन बच्चों को उल्टी, बुखार की शिकायत हुई, साथ ही शरीर पर फफोले पड़ गए। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारण शिशुवार्ड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जन्मे बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद इस तरह की समस्या हुई। हंगामा कर रहे परिजनों को अस्पताल और पुलिस के अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद तीन बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जबकि छह बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाकी अन्य बच्चों को शिशु वार्ड में ही इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं। इसी इंजेक्शन से इंफेक्शन की आशंका जताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 8 बजे अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने 26 बच्चों को ठंड और कपकपी के इलाज के लिए सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ और एसडीएम ममता खेड़े समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों के समझाकर शांत कराया।

neemuch-news_e40fd7fe876e367da9e2979852a78eedपुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन  जब्त कर लिए हैं, अब इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ होगा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/health-of-17-children-born-a-day-before-in-neemuch/article-234

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.