810 रुपये में एक चम्मच, 1247 रुपये का जग, कीमत सुनकर EOW के भी उड़े होश

singroli, MP

सिंगरौली में आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे गए बर्तनों में करोड़ों का घोटाला सामने आया है. ईओडब्ल्यू टीम मामले की जांच कर रही है.

सिंगरौली जिले में बर्तन खरीदी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आमतौर पर जो चम्मच 20 से 50 रुपये में मिलती है वही एक चम्मच सरकारी विभाग ने 810 रुपये में खरीदी और जो जग 100 से 200 रुपये में मिल जाता है उसे 1247 रुपये में खरीदा गया. सरकारी दस्तावेजों में जांच के दौरान एक चम्मच और जग की कीमत देखकर ईओडब्ल्यू की टीम के भी होश उड़ गए.

आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे गए बर्तन

सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास विभाग ने जिले की तकरीबन 1550 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुछ दिनों पहले बर्तनों की खरीदारी की थी. जिसमें चम्मच, जग, करछी और कई बर्तन शामिल थे. यहां एक चम्मच इस सरकारी विभाग ने 810 रुपये में खरीदा और स्टील के एक जग को 1247 रुपये में खरीदा. बताया जाता है कि इस खरीदारी में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया. जब यह मामला सामने आया तो मामला सिंगरौली से भोपाल तक पहुंच गया. शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू रीवा की 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली पहुंची और जांच शुरू कर दी.

'भ्रष्टाचार की सूचना के बाद जांच शुरू'

ईओडब्ल्यू टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मोहित सक्सेना ने बताया कि "जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सिंगरौली ने जिले की 1550 आंगनबाड़ियों के लिए चम्मच, जग, करछी जैसे कई सामान खरीदी की थी. इसमें व्यापक भ्रष्टाचार किए जाने की सूचना मिली थी. इस मामले में जांच प्रकरण कायम किया गया है और 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली में मामले की जांच कर रही है. यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद नहीं है. दस्तावेजों की जांच चल रही है. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी."

छत्तीसगढ़ की फर्म ने किया सप्लाई

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चम्मच,जग और कर्चुली की खरीदी की गई थी जिसे छत्तीसगढ़ की एक फर्म ने सप्लाई किया था. चम्मच, जग और करछी की खरीदारी के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए गए. फिलहाल इस मामले में ईओडब्ल्यू की 8 सदस्यीय टीम फाइलों को खंगाल रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2025 By दैनिक जागरण

810 रुपये में एक चम्मच, 1247 रुपये का जग, कीमत सुनकर EOW के भी उड़े होश

singroli, MP

सिंगरौली जिले में बर्तन खरीदी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आमतौर पर जो चम्मच 20 से 50 रुपये में मिलती है वही एक चम्मच सरकारी विभाग ने 810 रुपये में खरीदी और जो जग 100 से 200 रुपये में मिल जाता है उसे 1247 रुपये में खरीदा गया. सरकारी दस्तावेजों में जांच के दौरान एक चम्मच और जग की कीमत देखकर ईओडब्ल्यू की टीम के भी होश उड़ गए.

आंगनबाड़ियों के लिए खरीदे गए बर्तन

सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास विभाग ने जिले की तकरीबन 1550 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुछ दिनों पहले बर्तनों की खरीदारी की थी. जिसमें चम्मच, जग, करछी और कई बर्तन शामिल थे. यहां एक चम्मच इस सरकारी विभाग ने 810 रुपये में खरीदा और स्टील के एक जग को 1247 रुपये में खरीदा. बताया जाता है कि इस खरीदारी में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया. जब यह मामला सामने आया तो मामला सिंगरौली से भोपाल तक पहुंच गया. शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू रीवा की 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली पहुंची और जांच शुरू कर दी.

'भ्रष्टाचार की सूचना के बाद जांच शुरू'

ईओडब्ल्यू टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मोहित सक्सेना ने बताया कि "जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सिंगरौली ने जिले की 1550 आंगनबाड़ियों के लिए चम्मच, जग, करछी जैसे कई सामान खरीदी की थी. इसमें व्यापक भ्रष्टाचार किए जाने की सूचना मिली थी. इस मामले में जांच प्रकरण कायम किया गया है और 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली में मामले की जांच कर रही है. यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद नहीं है. दस्तावेजों की जांच चल रही है. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी."

छत्तीसगढ़ की फर्म ने किया सप्लाई

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चम्मच,जग और कर्चुली की खरीदी की गई थी जिसे छत्तीसगढ़ की एक फर्म ने सप्लाई किया था. चम्मच, जग और करछी की खरीदारी के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए गए. फिलहाल इस मामले में ईओडब्ल्यू की 8 सदस्यीय टीम फाइलों को खंगाल रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hearing-a-jag-price-of-rs-1247-for-rs-810/article-9213

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.