- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में दिल दहला देने वाली वारदात, छात्र ने प्रिंसिपल को स्कूल में उतारा मौत के घाट
MP में दिल दहला देने वाली वारदात, छात्र ने प्रिंसिपल को स्कूल में उतारा मौत के घाट
Chatarpur, MP
मध्य प्रदेश के छतरपुर में छात्र ने सरकारी स्कूल के बाथरूम में प्रिंसिपल को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही प्रिंसिपल की मौत हो गई.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धमोरा शासकीय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में गोली मार दी. 55 वर्षीय प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अगम जैन सहित टीम स्कूल पहुंची. हत्याकांड की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फिलहाल पुलिस ने छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है.
छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में मारी गोली
दरअसल, घटना छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित धमोरा की है. यहां सरकारी स्कूल में शुक्रवार को गुस्साए एक छात्र ने बाथरूम में जाकर प्रिंसिपल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. एएसपी और सीएसपी सहित प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. सीएसपी अगम जैन ने बताया कि "छात्र ढलापुर क्षेत्र का निवासी था, वह 12वीं क्लास में पढ़ता है. छात्र आए दिन कट्टा लेकर स्कूल आता था. साथ ही वह छात्राओं को भी परेशान करता था. जिसे लेकर कई बार प्रिंसिपल ने छात्र को फटकार लगाई थी और उसके परिजनों से भी शिकायत की थी.

वहीं शुक्रवार को फिर किसी बात प्रिंसिपल ने छात्र को डांट लगाई थी. इस बात पर गुस्साए छात्र ने प्रिंसिपल के पीछे-पीछे बाथरूम में गया और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर फरार हो गया है. शुरुआती जांच में दो छात्रों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस जांच कर रही है "
सीसीटीवी में कैद घटना
स्कूल में गोलीकांड की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सभी छात्र और शिक्षकों में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसके अलावा पुलिस स्कूल स्टाफ और छात्रों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से छात्र स्कूटी लेकर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए