सेमरिया में दिल दहला देने वाली वारदात, मां के हाथों बेटे की मौत

Sidhi, MP

सेमरिया के कतरी काडी गांव की घटना—चार दिन से लापता मां-बेटे में बेटे का शव पहाड़ पर मिला, आरोपी मां ने खुद जुर्म कबूला; मानसिक असंतुलन की जांच में जुटी पुलिस

 मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से असामान्य महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का नाम फूलकुमारी बैगा बताया गया है, जो ग्राम कतरी काडी की निवासी है। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

4 अक्टूबर से लापता थे मां-बेटा

जानकारी के अनुसार, फूलकुमारी 4 अक्टूबर की शाम से अपने बेटे आशिक बैगा के साथ घर से लापता थी। परिवार ने आसपास खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। अगले दिन यानी 5 अक्टूबर की दोपहर, गांव के चरवाहे जब पहाड़ी की ओर पशु चराने पहुंचे तो उन्होंने एक बच्चे का शव देखा। शव देखकर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को खबर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पहाड़ पर हुई थी हत्या

जांच में सामने आया कि आरोपी मां अपने बेटे को घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ पर ले गई थी, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात अधिक होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम अगले दिन कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

मां ने कबूला जुर्म

सेमरिया थाना पुलिस के अनुसार, जब फूलकुमारी मौके पर पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने उससे सवाल किए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसी ने अपने बेटे की हत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि फूलकुमारी पिछले कई वर्षों से मानसिक असंतुलन की शिकार थी।

मानसिक असंतुलन या अन्य कारण—पुलिस जांच में जुटी

एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी एक दिन बाद प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मानसिक स्थिति की चिकित्सकीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि हत्या के पीछे मानसिक असंतुलन ही कारण था या कोई अन्य पारिवारिक विवाद इस घटना से जुड़ा हुआ है।

ग्रामीणों में सदमे का माहौल

गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फूलकुमारी के व्यवहार में पहले से बदलाव देखा जा रहा था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना भयानक कदम उठा लेगी। बच्चे की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heartbreaking-incident-in-semaria-death-of-son-at-the-hands/article-37196

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.