मध्यप्रदेश में मार्च में ही गर्मी के तेवर, नर्मदापुरम में पारा 40°C पार

भोपाल (म.प्र.)

On

नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री दर्ज; रतलाम, धार सहित कई जिलों में गर्म हवाएं, 15–16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बादल की संभावना

मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा और नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार और नर्मदापुरम में गर्म हवाएं चलीं, जबकि प्रदेश के कम से कम 10 शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी रतलाम और धार जिले में लू जैसी स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो इंदौर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.2 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। रतलाम में तापमान 39.5 डिग्री, खजुराहो में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह और टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला, श्योपुर और खरगोन में भी पारा 38 डिग्री के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल हवा की दिशा बदलने के कारण गर्मी का असर बढ़ा है। पहले जहां हवाएं उत्तर-पूर्व से आ रही थीं, वहीं अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हैं। इन हवाओं में नमी कम है और ये रेगिस्तानी क्षेत्रों से गुजरते हुए मध्यप्रदेश तक पहुंचती हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है।

हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को देखने को मिल सकता है। इसके चलते कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

15 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 16 मार्च को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में मौसम बदल सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार मार्च का यह मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से भी संवेदनशील माना जाता है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल अप्रैल और मई में प्रदेश में गर्मी और तेज हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार मार्च में दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहने का ट्रेंड रहता है। इसी कारण इस महीने में कभी गर्मी तो कभी बारिश जैसे अलग-अलग मौसम का असर देखने को मिलता है। फिलहाल प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के कारण लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heat-wave-in-madhya-pradesh-in-march-itself-mercury-crossed/article-48055

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.