मध्य प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, 40 जिलों में लू का अलर्ट जारी

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा। 40 जिलों में गर्म हवाओं का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 44 डिग्री पार।

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अब गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है। मई के बीच में ही ऐसा हालात बन गए हैं कि दोपहर में सड़कें खाली लगने लगीं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए MP मौसम अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार सुबह से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश को राहत की उम्मीद नहीं है और 18 मई तक गर्मी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार लगभग 40 जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ में तीव्र लू चल सकती है। वहीं उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के जिलों में लगातार गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। बताया जा रहा है कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। कई जगहों पर दोपहर में बाहर निकलना कठिन हो गया है। बाजारों में भीड़ कम दिखाई दे रही है और लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर जा रहे हैं।

प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में 44.6 डिग्री, खंडवा और रतलाम में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खजुराहो में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन और दमोह में भी तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जबलपुर में 43.3 और इंदौर में 43 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी गर्मी का असर साफ देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

हालात ऐसे हैं कि दोपहर में गर्म हवाएं चेहरे पर बहुत चुभती महसूस हो रही हैं। कई जिलों के लोग सिर और चेहरे को ढंककर बाहर जा रहे हैं। अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले मजदूरों और किसानों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने को कहा गया है।

देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश और आंधी का दौर चल रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह उलट नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी गर्म हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल, अगले कुछ दिन तक लोगों को इसी तपिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगर मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तो कई जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Edited By: Rohit.P

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2026 By Rohit.P

मध्य प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, 40 जिलों में लू का अलर्ट जारी

भोपाल (म.प्र.)

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अब गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है। मई के बीच में ही ऐसा हालात बन गए हैं कि दोपहर में सड़कें खाली लगने लगीं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए MP मौसम अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार सुबह से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश को राहत की उम्मीद नहीं है और 18 मई तक गर्मी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार लगभग 40 जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ में तीव्र लू चल सकती है। वहीं उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के जिलों में लगातार गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। बताया जा रहा है कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। कई जगहों पर दोपहर में बाहर निकलना कठिन हो गया है। बाजारों में भीड़ कम दिखाई दे रही है और लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर जा रहे हैं।

प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में 44.6 डिग्री, खंडवा और रतलाम में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खजुराहो में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन और दमोह में भी तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जबलपुर में 43.3 और इंदौर में 43 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी गर्मी का असर साफ देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

हालात ऐसे हैं कि दोपहर में गर्म हवाएं चेहरे पर बहुत चुभती महसूस हो रही हैं। कई जिलों के लोग सिर और चेहरे को ढंककर बाहर जा रहे हैं। अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले मजदूरों और किसानों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने को कहा गया है।

देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश और आंधी का दौर चल रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह उलट नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी गर्म हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल, अगले कुछ दिन तक लोगों को इसी तपिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगर मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तो कई जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heat-wave-will-increase-in-madhya-pradesh-heat-wave-alert/article-53387

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.