- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट हुआ जारी
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट हुआ जारी
भोपाल (म.प्र.)
मध्य प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, अगले चार दिन भीषण गर्मी की चेतावनी।
मध्य प्रदेश में गर्मी अब असहनीय होती जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है, और कई शहरों में दोपहर के वक्त हालात काफी कठिन हो रहे हैं। शनिवार को छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंचा, जबकि खजुराहो में यह 45.4 डिग्री रहा। भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस की जा रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिन राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
IMD भोपाल के अनुसार, रविवार को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में सीवियर हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। मतलब ये कि कुल 37 जिले लू की चपेट में रहेंगे। दोपहर में सड़कों पर भीड़-भाड़ काफी कम नजर आई। कई लोग सिर ढककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलते देखे गए। भोपाल और इंदौर में भी गर्म हवा का असर शाम तक बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है। 31 मई तक राज्य में तापमान इसी तरह ऊंचा बना रह सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में लू का असर अधिक रहेगा। वहीं, भोपाल, इंदौर, देवास, धार, खरगोन और नर्मदापुरम जैसे शहरों में भी तेज गर्मी से लोग परेशान होंगे। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए लगातार पानी पीते रहना जरूरी है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप में ज्यादा देर तक न रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के बड़े शहरों का पुराना रिकॉर्ड भी चिंता का सबब बन रहा है। ग्वालियर में तापमान पहले ही 48 डिग्री के पार जा चुका है, जबकि भोपाल और जबलपुर में भी मई के दौरान उल्लेखनीय गर्मी दर्ज की गई है। हालांकि, मई के अंत में कई शहरों में बारिश भी हुई है। भोपाल और इंदौर में पिछले वर्षों में मई में भारी बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। सुबह से शाम तक गर्म हवाओं के असर की संभावना बनी हुई है, और लोगों को अभी कुछ और दिन इस तपिश का सामना करना पड़ सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए