- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में बढ़ेगी तपिश, 12 मई से लू का अलर्ट, कई शहरों में पारा चढ़ेगा
एमपी में बढ़ेगी तपिश, 12 मई से लू का अलर्ट, कई शहरों में पारा चढ़ेगा
भोपाल (म.प्र.)
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थम रहा है। 12 मई से कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा।
मध्य प्रदेश में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से चल रहा आंधी-बारिश और बादलों का दौर अब थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी का असर महसूस होने लगेगा और दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में देखने को मिलेगा। शनिवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान तेजी से ऊपर जाने के संकेत हैं।
शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। कहीं बादल छाए रहे तो कहीं शाम के वक्त तेज आंधी और हल्की बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, रायसेन, सागर, जबलपुर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी वजह एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी रही। हालांकि अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है और अगले दो दिन में मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मई में पहली बार प्रदेश में इतनी तेज गर्मी का असर दिखेगा। 30 अप्रैल से लगातार मौसम बदला हुआ था और करीब 10 दिन तक कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा तो कभी चक्रवाती सिस्टम बना रहा, इसी कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाया था।
मौसम केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार 10 मई के बाद प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप तेज होगी और गर्म हवाएं चल सकती हैं। 12 और 13 मई को पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। दोपहर में ज्यादा देर धूप में न निकलने, लगातार पानी पीते रहने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। पिछले वर्षों के आंकड़े देखें तो मई में मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी रहा है। भोपाल में तापमान 46.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि ग्वालियर में रिकॉर्ड 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी मई के दौरान तेज गर्मी और बीच-बीच में बारिश देखने को मिलती रही है। फिलहाल अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए