सागर में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद जमकर बवाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Sagar, MP

सागर में शनिवार को एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद हंगामा, दूसरे पक्ष के युवकों पर नकाब पहनकर तोड़फोड़ करने का आरोप.

शहर के कोतवाली थाना इलाके में शनिवार को कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा एक मंदिर में तोड़-फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हालात तनावपूर्ण बन गए. स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय पर मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के लोग नजदीकी कोतवाली के सामने देर रात तक डटे रहे. दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद वहां से भीड़ कम हुई.

घटना में 2 लोग घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे कुछ नकाबपोशों ने मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है. फिलहाल सराफा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

20-25 लोगों पर मंदिर परिसर में घुसने का आरोप

घटनाक्रम में घायल बाबू जड़िया ने आरोप लगाते हुए कहा, "पारस मंदिर के पास हम लोगों के कुल देवता का मंदिर है. शनिवार को लगभग 20-25 लोग मंदिर परिसर का मुख्य द्वार बंद कर मंदिर को तोड़ रहे थे. हम लोगों ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया तो वे लाठी-डंडों से हमला कर फरार हो गए."

घटना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मंदिर तोड़ने का विरोध जताते हुए कोतवाली पर धरना देने पहुंच गए. लोगों ने कोतवाली प्रभारी नवीन जैन और विधायक शैलेंद्र जैन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. फिलहाल सराफा बाजार को बंद कर दिया गया है और इलाके में भारी पुलिस वाले तैनात कर दी गई है. पुलिस के आश्वासन के बाद दोनों पक्ष कोतवाली के सामने से हट गए.

शिकायत के बाद मामला दर्ज

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने कहा, "शनिवार की शाम को एक विवाद हुआ था. एक स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने को लेकर यह स्थिति बनी थी. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायल बाबू जड़िया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. काफी संख्या में लोग यहां इकट्ठे हो गए थे. उनको समझाइश दी गई है. इस मामले में पहले भी विवाद सामने आया था जिसमें एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सागर में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद जमकर बवाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Sagar, MP

शहर के कोतवाली थाना इलाके में शनिवार को कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा एक मंदिर में तोड़-फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हालात तनावपूर्ण बन गए. स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय पर मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के लोग नजदीकी कोतवाली के सामने देर रात तक डटे रहे. दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद वहां से भीड़ कम हुई.

घटना में 2 लोग घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे कुछ नकाबपोशों ने मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है. फिलहाल सराफा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

20-25 लोगों पर मंदिर परिसर में घुसने का आरोप

घटनाक्रम में घायल बाबू जड़िया ने आरोप लगाते हुए कहा, "पारस मंदिर के पास हम लोगों के कुल देवता का मंदिर है. शनिवार को लगभग 20-25 लोग मंदिर परिसर का मुख्य द्वार बंद कर मंदिर को तोड़ रहे थे. हम लोगों ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया तो वे लाठी-डंडों से हमला कर फरार हो गए."

घटना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मंदिर तोड़ने का विरोध जताते हुए कोतवाली पर धरना देने पहुंच गए. लोगों ने कोतवाली प्रभारी नवीन जैन और विधायक शैलेंद्र जैन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. फिलहाल सराफा बाजार को बंद कर दिया गया है और इलाके में भारी पुलिस वाले तैनात कर दी गई है. पुलिस के आश्वासन के बाद दोनों पक्ष कोतवाली के सामने से हट गए.

शिकायत के बाद मामला दर्ज

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने कहा, "शनिवार की शाम को एक विवाद हुआ था. एक स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने को लेकर यह स्थिति बनी थी. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायल बाबू जड़िया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. काफी संख्या में लोग यहां इकट्ठे हो गए थे. उनको समझाइश दी गई है. इस मामले में पहले भी विवाद सामने आया था जिसमें एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heavy-police-force-deployed-in-the-area-after-vandalism-at/article-7043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.