- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में फिर भारी बारिश का अलर्ट: 3-4 अगस्त को तेज़ बौछारें, 28 इंच बारिश पार
एमपी में फिर भारी बारिश का अलर्ट: 3-4 अगस्त को तेज़ बौछारें, 28 इंच बारिश पार
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर एक बार भारी बारिश का दौर लौटने वाला है। 3 और 4 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी और फिर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ एक्टिव है। आगामी 24 घंटे में इसका प्रभाव ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में दिख सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें ग्वालियर, गुना, श्योपुर, दमोह, मंडला और उमरिया शामिल हैं।
भिंड में बाढ़ग्रस्त गांव से बुजुर्ग का रेस्क्यू
भिंड जिले के मुसावली गांव में शुक्रवार को NDRF ने बाढ़ में फंसे एक बीमार बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला। चंबल और सिंध नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जिले में एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं।
अब तक 28 इंच बारिश, 10 जिलों में सामान्य से 50% ज्यादा
प्रदेश में अब तक औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक 17.6 इंच पानी गिरना अपेक्षित था। यानी अब तक 10.5 इंच अधिक वर्षा हो चुकी है। ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का वार्षिक कोटा पूरा हो चुका है। इंदौर में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है, जबकि टीकमगढ़ और निवाड़ी सबसे आगे हैं।
भोपाल का रिकॉर्ड: अगस्त में 2006 में हुई थी 35 इंच बारिश
भोपाल में अगस्त महीने के दौरान सामान्यतः औसतन 14 दिन बारिश होती है। 2006 में राजधानी में 14 अगस्त को 24 घंटे में 12 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 2015 और 2022 में भी 30 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए