मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, चक्रवात ‘मोंथा’ के असर से बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं और कोहरे का दौर शुरू

Bhopal, MP

चक्रवात ‘मोंथा’ अब कमजोर होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर सुबह-शाम कोहरा छाने लगेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। अरब सागर में बना डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मिलकर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार कर रहे हैं, जिसके कारण बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है।

मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी होगी वर्षा
वहीं जबलपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, पन्ना और सिवनी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ठंडी हवाएं और कोहरा बढ़ाएंगे सर्दी का एहसास
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ही उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में बूंदाबांदी और झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान फसलों की कटाई और भंडारण कार्य स्थगित रखें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, चक्रवात ‘मोंथा’ के असर से बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं और कोहरे का दौर शुरू

Bhopal, MP

चक्रवात ‘मोंथा’ अब कमजोर होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर सुबह-शाम कोहरा छाने लगेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। अरब सागर में बना डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मिलकर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार कर रहे हैं, जिसके कारण बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है।

मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी होगी वर्षा
वहीं जबलपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, पन्ना और सिवनी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ठंडी हवाएं और कोहरा बढ़ाएंगे सर्दी का एहसास
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ही उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में बूंदाबांदी और झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान फसलों की कटाई और भंडारण कार्य स्थगित रखें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heavy-rain-for-the-next-4-days-in-madhya-pradesh/article-36603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.