भिंड में हेलमेट विवाद से ताबड़तोड़ फायरिंग, पंपकर्मी घायल

Bhind, MP

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नेशनल हाईवे-719 पर स्थित लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार करने पर दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 इस दौरान एक पंपकर्मी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों आरोपी पेट्रोल भरवाने आए थे। कर्मचारी ने हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना किया, जिस पर विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद युवक वहां से लौटे और कुछ देर बाद लाइसेंसी बंदूक और अवैध कट्टा लेकर वापस आए। इसके बाद उन्होंने पंप पर 6 से 7 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने की घेराबंदी, पहचान हुई

घटना की सूचना पर बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक फरार हैं और उनकी तलाश में गोरमी, मुरैना और ग्वालियर में दबिश दी जा रही है।

घायल कर्मचारी को लगे छर्रे

डॉक्टरों ने बताया कि घायल कर्मचारी को कारतूस के दो से तीन छर्रे लगे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आदेश का सख्ती से पालन

गौरतलब है कि भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टरों ने आदेश जारी किया है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यही नियम भिंड में भी लागू है, जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ। प्रशासन का कहना है कि आदेश का पालन सभी पंपों पर कराया जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में हेलमेट विवाद से ताबड़तोड़ फायरिंग, पंपकर्मी घायल

Bhind, MP

 इस दौरान एक पंपकर्मी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों आरोपी पेट्रोल भरवाने आए थे। कर्मचारी ने हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना किया, जिस पर विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद युवक वहां से लौटे और कुछ देर बाद लाइसेंसी बंदूक और अवैध कट्टा लेकर वापस आए। इसके बाद उन्होंने पंप पर 6 से 7 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने की घेराबंदी, पहचान हुई

घटना की सूचना पर बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक फरार हैं और उनकी तलाश में गोरमी, मुरैना और ग्वालियर में दबिश दी जा रही है।

घायल कर्मचारी को लगे छर्रे

डॉक्टरों ने बताया कि घायल कर्मचारी को कारतूस के दो से तीन छर्रे लगे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आदेश का सख्ती से पालन

गौरतलब है कि भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टरों ने आदेश जारी किया है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यही नियम भिंड में भी लागू है, जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ। प्रशासन का कहना है कि आदेश का पालन सभी पंपों पर कराया जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/helmet-controversy-in-bhind-injured-firing-pump-worker/article-31955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.