- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीमा तनाव के बीच जबलपुर में नागरिक सुरक्षा प्लान, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 0761-2623925 जार...
सीमा तनाव के बीच जबलपुर में नागरिक सुरक्षा प्लान, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 0761-2623925 जारी
Jabalpur, MP
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया बढ़ते तनाव के मद्देनज़र, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा योजना के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
जिले में आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस और पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके साथ ही, नागरिकों की सहायता के लिए एक आपात हेल्पलाइन नंबर 0761-2623925 जारी किया गया है।
सिविल डिफेंस और पुलिस कंट्रोल रूम में 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हर परिस्थिति पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह नियंत्रण कक्ष 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम करेगा, जिससे लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा सके।
नागरिकों से मिलने वाली जानकारियों को तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की असामान्य स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया हो सके। कलेक्टर और एसपी को भी 24 घंटे की तैनाती के तहत हर स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जनता को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए