इंदौर की सड़कों पर चलने को तैयार हाईटेक बसे, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

INDORE, MP

इंदौर में स्विच कंपनी की इलेक्ट्रिक बसों का हो रहा है ट्रायल

मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली डबल डेकर बस अब देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सड़कों पर भी दौड़ेंगी. दरअसल, इंदौर में डबल डेकर बस के ट्रायल करते हुए 4 दिन हो चुके हैं. प्रदेश का इंदौर इकलौता शहर होगा, जहां यात्री डबल डेकर बस की सवारी करेंगे. वहीं महिलाओं के लिए यहां विशेष तौर पर एक पिंक बस भी चलेगी, जिसमें महिलाएं डबल डेकर बस की सवारी कर सकेंगी.

इंदौर के दो रूटों पर चलाई जाएगी इलेक्ट्रिक बस

इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस द्वारा शहर के कुछ रूट पर डबल डेकर बस चलाने का प्रस्ताव बनाया गया था. लिहाजा इंदौर में स्विच कंपनी की डबल डेकर बस का ट्रायल रन बीते दिनों से किया जा रहा है. शहर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को लेकर आम यात्रियों के फीडबैक के बाद इंदौर नगर निगम ने दो रूटों को बस चलाने लायक बताए हैं. इतना ही नहीं एक पिंक बस खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए भी चलाई जाएगी. इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, '' डबल डेकर बस के 4 दिनों के रिसपॉन्स के मुताबिक दो रूट पर चलाने लायक स्थिति सामने आई है. 20 दिन के ट्रायल के बाद मुझे विश्वास है कि डबल डेकर चलेगी. अभी एक बस ट्रायल के लिए यहां आई है. हम कोशिश करेंगे कि 4 बसें लाएं और एक बस को हम पिंक बस के रूप में चलाएंगे.''

आधुनिक सुविधाओं से लैस है डबल डेकर बस

स्विच कंपनी की डबल डेकर बस लग्जरी बसों की तरह है. इस कंपनी के एक बस की कीमत 2 करोड़ रुपए है. कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है. यह बस 9 मीटर लंबी और 15 फीट ऊंची है. 65 सीटर इस बस में नीचे के फ्लोर पर 29 और ऊपर के फ्लोर पर 36 यात्री बैठ सकते हैं, क्योंकि इसमें यात्रियों को बैठने की डबल सीट मौजूद हैं. इस लिहाज से एक ही बस में दो बसों के यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे. यात्रा के दौरान लोगों को दचके और झटके नहीं लगे इसलिए इस बस में एयर सस्पेंशन का उपयोग किया गया है. वहीं बस को फुल चार्ज होने में 1.5 से 3 घंटे का समय लगता है.

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन करने वाली एआईसीटीएसएल कंपनी की जनसंपर्क अधिकारी माला ठाकुर के मुताबिक, '' डबल डेकर बस के दरवाजे आम बसों से चौड़े हैं. बस को हल्की एल्युमिनियम बॉडी में बनाया गया है. बस में दो सीढ़ियों के अलावा एक आपातकालीन गेट भी मौजूद है. एक बार चार्ज होने पर बस 180 किलोमीटर तक चल सकती है. यात्रियों के लिए दोनों तरफ आरामदायक सीट और चौड़े शीशे वाली खिड़कियां है, जो बस को ज्यादा पारदर्शी और खूबसूरत बनाती हैं. इन बसों की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सिटिंग में अन्य बसों की तुलना में ज्यादा कम्फर्ट होने के साथ ही विदाउट साउंड है. इनका पिकअप और ब्रेक कंट्रोल अन्य बसों की तुलना में बहुत बेहतर है. ये इलेक्ट्रिक बसें अन्य बसों की अपेक्षा कई सुविधाओं से लैस भी है. इन बसों में आपको एसी के साथ ही GPS, फायर अलार्म, CCTV कैमरे, ऑनबोर्ड यूनिट जैसी कई और सुविधाएं हैं, जो आपकी यात्रा को और भी सुरक्षित व आरामदायक रखेंगी.'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

इंदौर की सड़कों पर चलने को तैयार हाईटेक बसे, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

INDORE, MP

मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली डबल डेकर बस अब देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सड़कों पर भी दौड़ेंगी. दरअसल, इंदौर में डबल डेकर बस के ट्रायल करते हुए 4 दिन हो चुके हैं. प्रदेश का इंदौर इकलौता शहर होगा, जहां यात्री डबल डेकर बस की सवारी करेंगे. वहीं महिलाओं के लिए यहां विशेष तौर पर एक पिंक बस भी चलेगी, जिसमें महिलाएं डबल डेकर बस की सवारी कर सकेंगी.

इंदौर के दो रूटों पर चलाई जाएगी इलेक्ट्रिक बस

इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस द्वारा शहर के कुछ रूट पर डबल डेकर बस चलाने का प्रस्ताव बनाया गया था. लिहाजा इंदौर में स्विच कंपनी की डबल डेकर बस का ट्रायल रन बीते दिनों से किया जा रहा है. शहर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को लेकर आम यात्रियों के फीडबैक के बाद इंदौर नगर निगम ने दो रूटों को बस चलाने लायक बताए हैं. इतना ही नहीं एक पिंक बस खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए भी चलाई जाएगी. इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, '' डबल डेकर बस के 4 दिनों के रिसपॉन्स के मुताबिक दो रूट पर चलाने लायक स्थिति सामने आई है. 20 दिन के ट्रायल के बाद मुझे विश्वास है कि डबल डेकर चलेगी. अभी एक बस ट्रायल के लिए यहां आई है. हम कोशिश करेंगे कि 4 बसें लाएं और एक बस को हम पिंक बस के रूप में चलाएंगे.''

आधुनिक सुविधाओं से लैस है डबल डेकर बस

स्विच कंपनी की डबल डेकर बस लग्जरी बसों की तरह है. इस कंपनी के एक बस की कीमत 2 करोड़ रुपए है. कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है. यह बस 9 मीटर लंबी और 15 फीट ऊंची है. 65 सीटर इस बस में नीचे के फ्लोर पर 29 और ऊपर के फ्लोर पर 36 यात्री बैठ सकते हैं, क्योंकि इसमें यात्रियों को बैठने की डबल सीट मौजूद हैं. इस लिहाज से एक ही बस में दो बसों के यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे. यात्रा के दौरान लोगों को दचके और झटके नहीं लगे इसलिए इस बस में एयर सस्पेंशन का उपयोग किया गया है. वहीं बस को फुल चार्ज होने में 1.5 से 3 घंटे का समय लगता है.

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन करने वाली एआईसीटीएसएल कंपनी की जनसंपर्क अधिकारी माला ठाकुर के मुताबिक, '' डबल डेकर बस के दरवाजे आम बसों से चौड़े हैं. बस को हल्की एल्युमिनियम बॉडी में बनाया गया है. बस में दो सीढ़ियों के अलावा एक आपातकालीन गेट भी मौजूद है. एक बार चार्ज होने पर बस 180 किलोमीटर तक चल सकती है. यात्रियों के लिए दोनों तरफ आरामदायक सीट और चौड़े शीशे वाली खिड़कियां है, जो बस को ज्यादा पारदर्शी और खूबसूरत बनाती हैं. इन बसों की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सिटिंग में अन्य बसों की तुलना में ज्यादा कम्फर्ट होने के साथ ही विदाउट साउंड है. इनका पिकअप और ब्रेक कंट्रोल अन्य बसों की तुलना में बहुत बेहतर है. ये इलेक्ट्रिक बसें अन्य बसों की अपेक्षा कई सुविधाओं से लैस भी है. इन बसों में आपको एसी के साथ ही GPS, फायर अलार्म, CCTV कैमरे, ऑनबोर्ड यूनिट जैसी कई और सुविधाएं हैं, जो आपकी यात्रा को और भी सुरक्षित व आरामदायक रखेंगी.'

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hi-tech-buses-ready-to-run-on-indore-roads/article-2057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.