- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नेपाल में छुपा लव जिहाद फंडिंग आरोपी अनवर कादरी, पत्नी की चेन तक बेच दी पैसों के लिए
नेपाल में छुपा लव जिहाद फंडिंग आरोपी अनवर कादरी, पत्नी की चेन तक बेच दी पैसों के लिए
Indore, MP
इंदौर में लव जिहाद फंडिंग मामले का आरोपी और पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। तीन महीने से फरार चल रहे कादरी ने फरारी के दौरान नेपाल में शरण ली थी।
पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पहचान छुपाने के लिए अपना हुलिया बदल चुका था और मोबाइल फोन तक फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार, कादरी ने नेपाल में रहते हुए अपनी पत्नी से 75 हजार रुपये लिए और पैसों की तंगी होने पर उसकी सोने की चेन बेच दी। पत्नी फरहाना कुछ दिनों के लिए उससे नेपाल में मिलने भी गई थी, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसे वापस भेज दिया।
फरारी का पूरा सफर
FIR दर्ज होने के बाद अनवर कादरी इंदौर से पहले भोपाल, नागपुर, हैदराबाद और चेन्नई गया। फिर केरल होते हुए सिक्किम के सिलिगुड़ी और दार्जलिंग पहुंचा। वहीं से उसने नेपाल का रुख किया। नेपाल में छिपते-छिपते वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद, भुसावल और बुरहानपुर होते हुए वापस इंदौर लौटा और कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
इंटरनेट कॉल से करता था बात
पुलिस ने बताया कि कादरी ने अपना मोबाइल नेपाल में फेंक दिया था, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। वह दूसरों के फोन से सिर्फ व्हाट्सऐप और इंटरनेट कॉल करता था।
लंबा आपराधिक इतिहास
कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। 1996 में उज्जैन के महाकाल थाने में उस पर डकैती का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे ‘अनवर डकैत’ कहा जाने लगा।
2009 में उसने इंदौर में जानलेवा हमला किया, जिस मामले में उसे एक साल जेल की सजा भी मिली।
इसके अलावा उस पर धमकाने, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे कई केस दर्ज हो चुके हैं।
कादरी कांग्रेस से तीन बार पार्षद रह चुका है, जबकि उसकी पत्नी दो बार पार्षद रही। एक बार उसने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए