ग्वालियर में लूट-डकैती की FIR हाईकोर्ट ने की रद्द, समझौते के आधार पर राहत

ग्वालियर (म.प्र.)

On

हजीरा थाना में दर्ज केस खत्म; दो आरोपियों को मिली राहत

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लूट और डकैती के एक मामले में दर्ज एफआईआर को आपसी समझौते के आधार पर निरस्त कर दिया है। एकल पीठ ने हजीरा थाना में दर्ज प्रकरण को समाप्त करने के निर्देश जारी किए।

यह मामला 9 जुलाई 2024 को दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, एक महिला बैंक से 2 लाख 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। बिरला नगर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

जांच और गिरफ्तारी

पुलिस जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कथित रूप से छीनी गई रकम भी बरामद की गई। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

समझौते के बाद मिली राहत

आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और फरियादी पक्ष के साथ आपसी समझौता हो चुका है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत समझौते के आधार पर न्यायालय ने एफआईआर निरस्त करने का आदेश दिया।

अदालत के इस निर्णय के बाद दोनों आरोपियों को राहत मिल गई है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

राम चरण-उपासना ने जुड़वां बच्चों के नाम बताए, अर्थ भी किया साझा

टाप न्यूज

राम चरण-उपासना ने जुड़वां बच्चों के नाम बताए, अर्थ भी किया साझा

बेटे का नाम ‘शिवराम’, बेटी का ‘अनवीरा देवी’; कहा- ये सिर्फ नाम नहीं, आशीर्वाद और प्रेम की कामना हैं
राम चरण-उपासना ने जुड़वां बच्चों के नाम बताए, अर्थ भी किया साझा

सेहत और रिश्ते दोनों के लिए फायदेमंद होता है किस, जानिए इसके वैज्ञानिक लाभ

इम्यूनिटी से लेकर इमोशनल बॉन्डिंग तक—एक साधारण सा किस कैसे बनाता है शरीर और मन को बेहतर
लाइफ स्टाइल 
सेहत और रिश्ते दोनों के लिए फायदेमंद होता है किस, जानिए इसके वैज्ञानिक लाभ

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव का सामान्य कैदी जैसा रूटीन, नहीं मिली कोई VIP सुविधा

चेक बाउंस मामले में बंद अभिनेता साथी कैदियों को सुना रहे कॉमेडी डायलॉग
बालीवुड 
तिहाड़ जेल में राजपाल यादव का सामान्य कैदी जैसा रूटीन, नहीं मिली कोई VIP सुविधा

वेलेंटाइन डे में दिखना है खूबसूरत? इस तरह करें परफेक्ट मेकअप

डेट नाइट हो या डे-आउट, स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड से पाएं नैचुरल ग्लो और रोमांटिक लुक
लाइफ स्टाइल 
वेलेंटाइन डे में दिखना है खूबसूरत? इस तरह करें परफेक्ट मेकअप

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.