हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डालने पर बैन

JAGRAN DESK

हाईकोर्ट का आदेश, कोर्ट की सुनवाई का बनाया वीडियो या मीम तो होगा एक्शन, सोशल मीडिया अपलोड पर रोक

हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब और इंटरनेट मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है. युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र व राज्य शासन, सूचना प्रसारण मंत्रालय, मेटा प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, एक्स व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश भी दिए हैं.

हाईकोर्ट की यूट्यूब अपलोडिंग के लेकर याचिका

दमोह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजय बजाज की ओर से ये याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक मुख्य प्रकरणों की सुनवाई लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किए जाने के सभी हाईकोर्ट को निर्देशित थे. लेकिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में साल 2021 में न्यायालयीन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कुछ नियम बनाए गए थे, जिसमे बाद में संशोधन किया गया था. इन नियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि लाइव स्ट्रीमिंग के सभी कॉपीराइट हाईकोर्ट के पास हैं. इन नियमों के अंतर्गत किसी भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग का मनमाना उपयोग, शेयर, ट्रांसमिट या अपलोड करना प्रतिबंधित है.

हाईकोर्ट ने सुनवाई के वीडियोज पर लगाई पाबंदी

नियम के बावजूद गाइडलांस का उल्लंघन करते हुए कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिपिंग को एडिट करके अपलोड करके आर्थिक लाभ उठाया जा रहा है. हाईकोर्ट के आदेशों के मीम्स, शॉर्ट बनाए जाते हैं और न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व शासकीय अधिकारियों पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं. याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग का दुरुपयोग कर इंटरनेट मीडिया से जो धनार्जन किया है, उसकी वसूली की जाए. इसके अलावा सोशल मीडिया में अपलोड की गई क्लिपिंग डिलीट की जाएं. युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब और इंटरनेट मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार अग्रवाल व अधिवक्ता उत्कर्ष अग्रवाल ने पैरवी की.hig

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डालने पर बैन

JAGRAN DESK

हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब और इंटरनेट मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है. युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र व राज्य शासन, सूचना प्रसारण मंत्रालय, मेटा प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, एक्स व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश भी दिए हैं.

हाईकोर्ट की यूट्यूब अपलोडिंग के लेकर याचिका

दमोह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजय बजाज की ओर से ये याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक मुख्य प्रकरणों की सुनवाई लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किए जाने के सभी हाईकोर्ट को निर्देशित थे. लेकिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में साल 2021 में न्यायालयीन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कुछ नियम बनाए गए थे, जिसमे बाद में संशोधन किया गया था. इन नियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि लाइव स्ट्रीमिंग के सभी कॉपीराइट हाईकोर्ट के पास हैं. इन नियमों के अंतर्गत किसी भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग का मनमाना उपयोग, शेयर, ट्रांसमिट या अपलोड करना प्रतिबंधित है.

हाईकोर्ट ने सुनवाई के वीडियोज पर लगाई पाबंदी

नियम के बावजूद गाइडलांस का उल्लंघन करते हुए कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिपिंग को एडिट करके अपलोड करके आर्थिक लाभ उठाया जा रहा है. हाईकोर्ट के आदेशों के मीम्स, शॉर्ट बनाए जाते हैं और न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व शासकीय अधिकारियों पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं. याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग का दुरुपयोग कर इंटरनेट मीडिया से जो धनार्जन किया है, उसकी वसूली की जाए. इसके अलावा सोशल मीडिया में अपलोड की गई क्लिपिंग डिलीट की जाएं. युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट करके यूट्यूब और इंटरनेट मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार अग्रवाल व अधिवक्ता उत्कर्ष अग्रवाल ने पैरवी की.hig

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-court-orders-ban-on-social-media-uploading-of-videos/article-2788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.