तेज रफ्तार ने ली सरपंच की जान: जबलपुर में सड़क हादसे में ग्राम मादा के सरपंच की मौत

Jabalpur, MP

जबलपुर के ग्राम मादा के सरपंच पप्पू उर्फ बेनी प्रसाद यादव की सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वे तेज रफ्तार कार से अपने बेटे निखिल यादव और एक अन्य व्यक्ति के साथ पाटन की ओर जा रहे थे।

100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर पलटी

हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब कार ग्राम मादा की सीमा पार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे में सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा निखिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निर्माणाधीन सड़क और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सड़क निर्माणाधीन थी और मरम्मत का कार्य चल रहा था। ऐसे में अधूरी सड़क और तेज रफ्तार दुर्घटना की बड़ी वजह बनी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क समतल होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच, अंतिम संस्कार आज शाम

घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसे में सरपंच की मौत हो चुकी है, और देर शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

साय कैबिनेट की आज 29वीं बैठक, रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य गतिविधियों का रहेगा व्यस्त दिन

टाप न्यूज

साय कैबिनेट की आज 29वीं बैठक, रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य गतिविधियों का रहेगा व्यस्त दिन

कैबिनेट की 29वीं बैठक आजमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की 29वीं...
जागरण इवेन्ट  छत्तीसगढ़ 
साय कैबिनेट की आज 29वीं बैठक, रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य गतिविधियों का रहेगा व्यस्त दिन

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ और बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ और बारिश की संभावना

भोपाल में 2025 का पहला कोरोना केस मिला, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे आयोजन, जानें आज CM मोहन यादव का शेड्यूल

भोपाल में कोरोना का पहला केस, बढ़ी चिंताराजधानी भोपाल में इस वर्ष का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।...
जागरण इवेन्ट  मध्य प्रदेश 
भोपाल में 2025 का पहला कोरोना केस मिला, विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे आयोजन, जानें आज CM मोहन यादव का शेड्यूल

कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, 10 जून के बाद पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मध्य...
मध्य प्रदेश 
कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, 10 जून के बाद पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software