बीच से टूटा हाईटेंशन लाइन का टावर, 2 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर

Sidhi, MP

सीधी जिले के पटेहरा में हाईटेंशन लाइन का टावर टूटने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को रीवा रेफर किया गया है.

रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा में 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया. टावर टूटने से वहां काम कर रहे 9 मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए. अचानक हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में ग्रामीणों के माध्यम से प्राइवेट वाहन करके घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भिजवाया गया, जहां से सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. यहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.

70 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे थे मजदूर

यह हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ, जहां करीब 70 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक बीच से टावर टूट गया. इसके बाद सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और गिरने के साथ ही 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1000 किलोमीटर दूर से आए थे मजदूर

हादसे में घायल सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं हैं. यह मजदूर 1000 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने के लिए आए हुए थे. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनके साथ यह भीषण हादसा हो जाएगा और उनकी जान चली जाएगी.

दोनों मृतक थे सगे भाई

पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए मजदूर में से 2 मजदूर सगे भाई थे, जिनकी मौत हो चुकी है. यह दोनों सगे भाई पिछले 3 सालों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे थे. इस मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि "हादसे की एक खबर मिली थी, जिसमें 2 मजदूरों की मौत की सूचना है और बाकी घायल हैं. इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बीच से टूटा हाईटेंशन लाइन का टावर, 2 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर

Sidhi, MP

रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा में 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया. टावर टूटने से वहां काम कर रहे 9 मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए. अचानक हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में ग्रामीणों के माध्यम से प्राइवेट वाहन करके घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भिजवाया गया, जहां से सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. यहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.

70 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे थे मजदूर

यह हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ, जहां करीब 70 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक बीच से टावर टूट गया. इसके बाद सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और गिरने के साथ ही 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1000 किलोमीटर दूर से आए थे मजदूर

हादसे में घायल सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं हैं. यह मजदूर 1000 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने के लिए आए हुए थे. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनके साथ यह भीषण हादसा हो जाएगा और उनकी जान चली जाएगी.

दोनों मृतक थे सगे भाई

पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए मजदूर में से 2 मजदूर सगे भाई थे, जिनकी मौत हो चुकी है. यह दोनों सगे भाई पिछले 3 सालों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे थे. इस मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि "हादसे की एक खबर मिली थी, जिसमें 2 मजदूरों की मौत की सूचना है और बाकी घायल हैं. इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-tension-line-tower-broke-from-the-middle-in-sidhi/article-6351

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.