- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल-इंदौर में पाकिस्तान का पुतला दहन, पहलगाव आतंकी हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
भोपाल-इंदौर में पाकिस्तान का पुतला दहन, पहलगाव आतंकी हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Bhopal
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। मध्य प्रदेश भी इस घटना से अछूता नहीं रहा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हिंदू संगठनों और मुस्लिम समाज ने सड़क पर उतरकर इस जघन्य हमले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने कठोर कार्रवाई की मांग की।
भोपाल में भारत माता चौराहे पर जय हिंद सेना के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों के खिलाफ ऐसी निर्णायक कार्रवाई की जाए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए चेतावनी बन जाए।
वहीं दूसरी ओर, चार बत्ती चौराहे पर मुस्लिम समाज ने भी इस आतंकी हमले का विरोध करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंदौर में भी गूंजा विरोध का स्वर
इंदौर में हिंदू संगठन के नेता संतोष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना की तीव्र निंदा की। उन्होंने कहा, "यह हमला सिर्फ इंसानियत पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष पर है। ये आतंकी कलमा सुनने नहीं आए थे, उन्होंने नाम पूछ-पूछकर लोगों को मारा। सरकार को अब कठोरतम कदम उठाने होंगे।"
हमले में 26 की मौत, एमपी का परिवार भी चपेट में
गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम से छह किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हमले की चपेट में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाला एक परिवार भी आया। एलआईसी अधिकारी सुशील कुमार नथानियल की इस हमले में मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। वह सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। सुशील अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा और बेटे आस्टन के साथ कुछ दिन पहले ही छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। उनका परिवार वर्तमान में इंदौर के वीणा नगर में निवास करता है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए