जबलपुर में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने निकाला कलेक्टर का अर्थी जुलूस

Jabalpur,M.P

जबलपुर के मड़ई इलाके में एक कथित अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और कलेक्टर के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतीकात्मक 'अर्थी जुलूस' निकाला।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई, हालांकि मौके पर तैनात बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मड़ई क्षेत्र में बाल गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 169 की भूमि पर वक्फ बोर्ड को केवल 1000 वर्गफुट का आवंटन हुआ था, जबकि वर्तमान में मस्जिद लगभग 3000 वर्गफुट में बनी हुई है। साथ ही, मस्जिद की आड़ में अवैध रूप से मदरसा चलाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

प्रशासन को दी गई क्लीन चिट पर नाराजगी

हाल ही में स्थानीय प्रशासन द्वारा मस्जिद कमेटी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों का कहना है कि जांच में पक्षपात किया गया है और उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से फैसले की पुनः समीक्षा की मांग की है।

मामला पहुंचा था हाईकोर्ट, लेकिन...

बताया गया कि मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण उन्हें केस वापस लेना पड़ा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ही प्रशासन द्वारा जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर क्लीन चिट जारी कर दी गई।

पुलिस बल तैनात, माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद मड़ई क्षेत्र में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने निकाला कलेक्टर का अर्थी जुलूस

Jabalpur,M.P

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई, हालांकि मौके पर तैनात बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मड़ई क्षेत्र में बाल गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 169 की भूमि पर वक्फ बोर्ड को केवल 1000 वर्गफुट का आवंटन हुआ था, जबकि वर्तमान में मस्जिद लगभग 3000 वर्गफुट में बनी हुई है। साथ ही, मस्जिद की आड़ में अवैध रूप से मदरसा चलाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

प्रशासन को दी गई क्लीन चिट पर नाराजगी

हाल ही में स्थानीय प्रशासन द्वारा मस्जिद कमेटी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों का कहना है कि जांच में पक्षपात किया गया है और उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से फैसले की पुनः समीक्षा की मांग की है।

मामला पहुंचा था हाईकोर्ट, लेकिन...

बताया गया कि मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण उन्हें केस वापस लेना पड़ा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ही प्रशासन द्वारा जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर क्लीन चिट जारी कर दी गई।

पुलिस बल तैनात, माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद मड़ई क्षेत्र में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hindu-organizations-deepened-the-controversy-over-the-construction-of-mosque/article-27634

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.