- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुरहानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
बुरहानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
Burhanpur, MP
नेपानगर तहसील के ग्राम नयाखेड़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पथराव की घटना सामने आई। बुधवार दोपहर को हुए विवाद में एक युवक घायल हुआ और एक छोटी प्रतिमा टूट गई।
विवाद की खबर मिलते ही देर रात हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की।
घटना के अनुसार, विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाया जा रहा था। इसी कारण दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो अंततः पथराव में बदल गई। वीएचपी नेता शंकर चौहान ने बताया कि जब वे विसर्जन के बाद शिकायत करने के लिए जा रहे थे, तभी उनके ऊपर हमला किया गया।
विवाद की सूचना पर नेपानगर थाना और नावरा चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। बाद में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रात करीब 9:30 बजे नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी चौकी का दौरा कर लोगों को शांत कराया।
एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि यह एक छोटा विवाद था जिसे शांत करा दिया गया है। वहीं, एसडीएम भागीरथ वाखला ने भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने की पुष्टि की। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए