हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स को मिला देश के 'महारत्न' का दर्जा, फैसले लेने में कंपनी को मिलेगी और अधिक आजादी

Business News

महारत्न का दर्जा एचएएल की परिचालन स्वतंत्रतता और वित्तीय शक्तियों को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में कई अच्छी विकास परियोजनाओं की संभावना होगी। अब एचएएल परियोजनाओं में अपनी संपत्ति का 15 फीसदी तक निवेश कर सकता है।

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को महारत्न का दर्जा दिया है। इसके साथ ही यह मुकाम हासिल करने वाले यह 14वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) बन गया है। इससे कंपनी को अपने फैसले लेने और अधिक आजादी मिल सकेगी। यह जानकारी सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सोशल मीडिया पर दी।

महारत्न का दर्जा एचएएल की परिचालन स्वतंत्रतता और वित्तीय शक्तियों को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में कई अच्छी विकास परियोजनाओं की संभावना होगी। अब एचएएल परियोजनाओं में अपनी संपत्ति का 15 फीसदी तक निवेश कर सकता है और सरकार की मंजूरी के बिना विदेशी उद्यमों में 5,000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकता है। 

सार्वजनिक उद्यम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वित्त मंत्री ने एचएएल को 14वां महारत्न सीपीएसई के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव की सिफारिश पहले वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) और कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति ने की थी। 

एचएएल के अलावा 13 महारत्न एनटीपीसी लिमिटेड, तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (एसएआईएल), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम, कोल इंडिया लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड,  भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल), पावर ग्रिड निगम, पावर वित्तीय निगम, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड और ऑइल इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। 

एचएएल एक सरकारी कंपनी है, जो रक्षा उत्पादन से जुड़ी है। इसका सालाना कारोबार 28,162 करोड़ रुपये है। पिछले साल इसका शुद्ध लाभ 7,595 करोड़ रुपये रहा। एचएएल विमानों और हेलिकॉप्टर्स के लिए जरूरी इंजन, संचार उपकरण, नेविगेशन उपकरण, डिस्प्ले प्रणाली, हाइड्रोलिक प्रणाली, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि का निर्माण करता है। इस साल सितंबर में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 26 हजार करोड़ रुपये की लागत के साथ सुखोई-30 एमकेआई विमान के लिए 240 एएल-31एफपी एरो इंजन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 

ये एरो इंजन एचएएल के कोरापुट डिवीजन में बनाए जाएंगे। इंजन भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 विमानों की क्षमता को बनाए रखने में मदद करेंगे। एचएएल ने बताया कि हर साल 30 एरो इंजन बनाए जाएंगे और सभी 240 इंजन अगले आठ साल में बनेंगे। hal_c646547cca16e45392fc28949c294fff

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स को मिला देश के 'महारत्न' का दर्जा, फैसले लेने में कंपनी को मिलेगी और अधिक आजादी

Business News

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को महारत्न का दर्जा दिया है। इसके साथ ही यह मुकाम हासिल करने वाले यह 14वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) बन गया है। इससे कंपनी को अपने फैसले लेने और अधिक आजादी मिल सकेगी। यह जानकारी सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सोशल मीडिया पर दी।

महारत्न का दर्जा एचएएल की परिचालन स्वतंत्रतता और वित्तीय शक्तियों को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में कई अच्छी विकास परियोजनाओं की संभावना होगी। अब एचएएल परियोजनाओं में अपनी संपत्ति का 15 फीसदी तक निवेश कर सकता है और सरकार की मंजूरी के बिना विदेशी उद्यमों में 5,000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकता है। 

सार्वजनिक उद्यम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वित्त मंत्री ने एचएएल को 14वां महारत्न सीपीएसई के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव की सिफारिश पहले वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) और कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति ने की थी। 

एचएएल के अलावा 13 महारत्न एनटीपीसी लिमिटेड, तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (एसएआईएल), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम, कोल इंडिया लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड,  भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल), पावर ग्रिड निगम, पावर वित्तीय निगम, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड और ऑइल इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। 

एचएएल एक सरकारी कंपनी है, जो रक्षा उत्पादन से जुड़ी है। इसका सालाना कारोबार 28,162 करोड़ रुपये है। पिछले साल इसका शुद्ध लाभ 7,595 करोड़ रुपये रहा। एचएएल विमानों और हेलिकॉप्टर्स के लिए जरूरी इंजन, संचार उपकरण, नेविगेशन उपकरण, डिस्प्ले प्रणाली, हाइड्रोलिक प्रणाली, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि का निर्माण करता है। इस साल सितंबर में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 26 हजार करोड़ रुपये की लागत के साथ सुखोई-30 एमकेआई विमान के लिए 240 एएल-31एफपी एरो इंजन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 

ये एरो इंजन एचएएल के कोरापुट डिवीजन में बनाए जाएंगे। इंजन भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 विमानों की क्षमता को बनाए रखने में मदद करेंगे। एचएएल ने बताया कि हर साल 30 एरो इंजन बनाए जाएंगे और सभी 240 इंजन अगले आठ साल में बनेंगे। hal_c646547cca16e45392fc28949c294fff

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hindustan-aeronautics-gets-the-status-of-maharatna-of-the-country/article-1173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.