सीधी में रूह कंपा देने वाली घटना, पोते-बहू की जलती चिता में कूदे उसके दादा

Sidhi, MP

जलती चिता में कूदने का यह मामला सीधी जिले के सिहोलिया गांव का है. पोते-बहू की मौत का सदमा उसके दादा बर्दाश्त नहीं कर पाए.

बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में पोते-बहू की मौत के बाद उसके दादा ने भी उन्हीं की जलती चिता में कूदकर जान दे दी. दोनों की मौत से परिवार पहले ही परेशान था और इस हृदयविदारक घटना से गांव में सन्नाटा के साथ मातम का माहौल है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

सिहोलिया गांव में जलती चिता में कूदा बुजुर्ग

जलती चिता में कूदने का यह मामला सीधी जिले के सिहोलिया गांव का है. बहरी थाना प्रभारी राकेश वैश्य से मिली जानकारी के अनुसार "अभयराज यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव की पहले हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में था. इधर अभयराज के 65 साल के दादा रामावतार यादव इस घटना से दुखी थे. शुक्रवार देर शाम अभयराज यादव और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. चिता के ठंडी होने से पहले ही शुक्रवार की रात उसके दादा रामावतार यादव चिता के पास पहुंचे और उसमें कूदकर अपनी जान दे दी. इस पूरी घटना की जांच की जा रही है. "

'दादा को पोते से था बहुत लगाव'

मृतक रामावतार यादव के नाती अवधेश यादव ने बताया कि "मेरे बड़े भाई अभयराज यादव को मेरे दादाजी बहुत मानते थे और वह उन्हीं के साथ रहते थे. कोई भी काम होता था तो पैसे उन्हीं को देखकर उनसे काम करवाते थे. कल जब भाई की मौत हुई तब दाह संस्कार के लिए हम सब लोग जा रहे थे पर नानाजी ने वहां जाने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था मुझे यह सब नहीं देखा जाएगा. लेकिन न जाने रात में क्या हुआ कि अचानक रात में वह कहीं चले गए जब हम सब सुबह देखे तब सभी जगह उन्हें ढूंढ़े लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. बाद में चिता के पास ही उनके कपड़े,जूते और लाठी मिली. जिसकी सूचना हमने थाना प्रभारी को दी."

नशे का आदी था अभयराज यादव

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार अभयराज यादव नशे का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था. उसकी पत्नी रोज उसकी इस आदत का विरोध करती थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था और अभयराज ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार कर खुद भी आत्महत्या कर ली थी. अभय के दादा अपने पोते की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने भी अपनी जान दे दी.

अनाथ हो गए दो बच्चे

इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतक के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है. ग्रामीण अब उन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं जो इस घटना के बाद अनाथ हो गए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में रूह कंपा देने वाली घटना, पोते-बहू की जलती चिता में कूदे उसके दादा

Sidhi, MP

बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में पोते-बहू की मौत के बाद उसके दादा ने भी उन्हीं की जलती चिता में कूदकर जान दे दी. दोनों की मौत से परिवार पहले ही परेशान था और इस हृदयविदारक घटना से गांव में सन्नाटा के साथ मातम का माहौल है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

सिहोलिया गांव में जलती चिता में कूदा बुजुर्ग

जलती चिता में कूदने का यह मामला सीधी जिले के सिहोलिया गांव का है. बहरी थाना प्रभारी राकेश वैश्य से मिली जानकारी के अनुसार "अभयराज यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव की पहले हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में था. इधर अभयराज के 65 साल के दादा रामावतार यादव इस घटना से दुखी थे. शुक्रवार देर शाम अभयराज यादव और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. चिता के ठंडी होने से पहले ही शुक्रवार की रात उसके दादा रामावतार यादव चिता के पास पहुंचे और उसमें कूदकर अपनी जान दे दी. इस पूरी घटना की जांच की जा रही है. "

'दादा को पोते से था बहुत लगाव'

मृतक रामावतार यादव के नाती अवधेश यादव ने बताया कि "मेरे बड़े भाई अभयराज यादव को मेरे दादाजी बहुत मानते थे और वह उन्हीं के साथ रहते थे. कोई भी काम होता था तो पैसे उन्हीं को देखकर उनसे काम करवाते थे. कल जब भाई की मौत हुई तब दाह संस्कार के लिए हम सब लोग जा रहे थे पर नानाजी ने वहां जाने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था मुझे यह सब नहीं देखा जाएगा. लेकिन न जाने रात में क्या हुआ कि अचानक रात में वह कहीं चले गए जब हम सब सुबह देखे तब सभी जगह उन्हें ढूंढ़े लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. बाद में चिता के पास ही उनके कपड़े,जूते और लाठी मिली. जिसकी सूचना हमने थाना प्रभारी को दी."

नशे का आदी था अभयराज यादव

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार अभयराज यादव नशे का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था. उसकी पत्नी रोज उसकी इस आदत का विरोध करती थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था और अभयराज ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार कर खुद भी आत्महत्या कर ली थी. अभय के दादा अपने पोते की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने भी अपनी जान दे दी.

अनाथ हो गए दो बच्चे

इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतक के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है. ग्रामीण अब उन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं जो इस घटना के बाद अनाथ हो गए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/his-grandfather-jumped-into-the-burning-pyre-of-grandchildren/article-13143

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.