चित्रकूट से शुरू हुई ऐतिहासिक ‘राम यात्रा’: श्रीलंका होते हुए अयोध्या तक, मुरारी बापू और डिप्टी सीएम ने दी हरी झंडी

Satna, MP

भगवान श्रीराम के वनगमन पथ को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में ‘राम यात्रा’ की शुरुआत शनिवार को सतना जिले के पवित्र चित्रकूट धाम से की गई।

 इस भव्य यात्रा का शुभारंभ संत मुरारी बापू और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने चित्रकूट रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वनगमन पथ पर आधारित धार्मिक यात्रा

यह विशेष यात्रा चित्रकूट से शुरू होकर रामेश्वरम तक जाएगी, जहां से श्रद्धालु हवाई मार्ग द्वारा श्रीलंका प्रस्थान करेंगे। वहां भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े स्थलों का दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन अयोध्या धाम में होगा। कुल मिलाकर यह 11 दिवसीय यात्रा 4 नवंबर तक चलेगी।

भक्ति और एकता का प्रतीक

शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान संत मुरारी बापू ने कहा कि “राम यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को पुनर्जीवित करने का माध्यम है। यह यात्रा भक्ति, शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी।”

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह यात्रा न केवल श्रद्धा की प्रतीक है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि “श्रीराम के पदचिह्नों पर चलना भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है। चित्रकूट की यह यात्रा आध्यात्मिकता और आस्था को जोड़ने का माध्यम बनेगी।”

यात्रा के पड़ाव

राम यात्रा के दौरान श्रद्धालु अत्रि मुनि आश्रम, सती अनुसूया, सरभंगा और अन्य पौराणिक स्थलों से गुजरेंगे। डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, संत रामहृदय दास और उद्योगपति मदन पालीवाल सहित कई प्रमुख हस्तियां इस आयोजन में उपस्थित रहीं।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/historic-ram-yatra-started-from-chitrakoot-till-ayodhya-via-sri/article-36316

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.