मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: प्रमोशन नीति को मंजूरी, 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं के हित में कई बड़े फैसले लेते हुए एक ऐतिहासिक बैठक की। कैबिनेट द्वारा प्रमोशन नीति को मंजूरी देने के साथ-साथ 449 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना, बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ी राशि, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की डेडलाइन और लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर अतिरिक्त राशि जैसी घोषणाएं की गईं।

प्रमोशन नीति से 4 लाख कर्मचारियों को फायदा

9 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसमें SC-ST सहित सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस कदम से 2 लाख पद रिक्त होंगे, जिन पर नई भर्ती का रास्ता भी खुलेगा।

  • SC के लिए 16% और ST के लिए 20% आरक्षण लागू

  • वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर प्रमोशन

  • 6 महीने की CR को सालभर मान्य किया जाएगा

  • प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों पर भी पदोन्नति होगी

आंगनबाड़ी में नई भर्तियों की घोषणा

449 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। यह केंद्र आंगनबाड़ी 2.0 योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से 142 करोड़ रुपए खर्च करेंगी।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्तियां की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

बिजली कंपनियों को 5163 करोड़ की सहायता

प्रदेश में बिजली आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए कैबिनेट ने 5163 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

भोपाल मेट्रो: सितंबर तक लोकार्पण की तैयारी

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन सितंबर-अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सितंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं।

लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा

लाडली बहना योजना के अंतर्गत इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यानी, अगस्त में 1500 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और मजबूत प्रयास माना जा रहा है।

21 जून को योग दिवस पर राज्यव्यापी आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर हर जिले, नगर निगम, तहसील और पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। भोपाल में मुख्यमंत्री योग करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन विशाखापट्टनम से सीधे प्रसारित किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: प्रमोशन नीति को मंजूरी, 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Bhopal, MP

प्रमोशन नीति से 4 लाख कर्मचारियों को फायदा

9 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसमें SC-ST सहित सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस कदम से 2 लाख पद रिक्त होंगे, जिन पर नई भर्ती का रास्ता भी खुलेगा।

  • SC के लिए 16% और ST के लिए 20% आरक्षण लागू

  • वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर प्रमोशन

  • 6 महीने की CR को सालभर मान्य किया जाएगा

  • प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों पर भी पदोन्नति होगी

आंगनबाड़ी में नई भर्तियों की घोषणा

449 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। यह केंद्र आंगनबाड़ी 2.0 योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से 142 करोड़ रुपए खर्च करेंगी।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्तियां की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

बिजली कंपनियों को 5163 करोड़ की सहायता

प्रदेश में बिजली आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए कैबिनेट ने 5163 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

भोपाल मेट्रो: सितंबर तक लोकार्पण की तैयारी

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन सितंबर-अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सितंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं।

लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा

लाडली बहना योजना के अंतर्गत इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यानी, अगस्त में 1500 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और मजबूत प्रयास माना जा रहा है।

21 जून को योग दिवस पर राज्यव्यापी आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर हर जिले, नगर निगम, तहसील और पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। भोपाल में मुख्यमंत्री योग करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन विशाखापट्टनम से सीधे प्रसारित किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/historical-decision-of-mohan-cabinet-will-be-benefited-by-4/article-24623

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.