होली में रंगों के साथ छुट्टियों की बहार, मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को 8 दिनों तक छुट्टी

BHOPAL, MP

रंगों के त्योहार में छुट्टियों की चिंता किए बिना खुशियां मनाएं. मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार देगी 8 दिनों तक की छुट्टी.

होली की तैयारियां जोरों पर हैं 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंग खेला जाएगा. ऐसे में घर जाने या अपनों के साथ होली मनाने के लिए छुट्टियां ही छुट्टियां हैं. दरअसल, मार्च के महीन में ऐसे दो लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं जब आप दो बार 4-4 छुट्टियां ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

होली पर 4 दिन की छुट्टी कैसे?

मध्य प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों में होली पर 4 छुट्टियां ली जा सकती हैं. दरअसल, इस वर्ष होली की तारीख और वीकेंड का संयोग बन रहा है. 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को धुलेंडी के ठीक बाद 15 और 16 मार्च को शनिवार और रविवार हैं. ऐसे में शासकीय कर्मचारी अगर 13 मार्च को ऐच्छिक अवकाश ले लें तो एक साथ 4 दिनों की छुट्टी ले सकते हैं. वहीं फाइव डे वर्किंग वाले प्राइवेट कर्मचारी भी इसी तरह 4 दिनों की छुट्टी का लाभ ले सकते हैं.

सरकारी कर्मचारियों की मार्च में कितनी छुट्टी?

बात करें घोषित शासकीय अवकाशों की तो मध्य प्रदेश शासन के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक मार्च के महीने में कर्मचारियों के लिए 3 ही घोषित अवकाश हैं. 14 मार्च को होली, 30 मार्च को गुड़ी पड़वा और 31 मार्च को ईद. हालांकि, इन छुट्टियों को वीकेंड और दूसरी छुट्टियों के साथ मिलाकर लंबी छुट्टी ली जा सकती है.

महीने के आखिर में फिर ले सकतें हैं 4 छुट्टी

होली के बाद मार्च अंत में शासकीय कर्मचारी फिर 4 छुट्टियां ले सकते हैं. दरअसल, 30 मार्च रविवार को गुड़ी पड़वा पर्व पड़ रहा है. वहीं 31 को ईद और 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी की वजह से अवकाश होगा. ऐसे में शासकीय कर्मचारी की अगर 29 मार्च (शनिवार) की भी छुट्टी हो तो एक बार फिर 4 दिनों की छुट्टी एकसाथ ली जा सकती है. हालांकि, 1 अप्रैल की छुट्टी ट्रेजरी व शासकीय वित्तीय संस्थानों में काम करने वालों के लिए ही है.

मार्च की छुट्टियों पर एक नजर

13 मार्च 2025 (गुरुवार): होलिका दहन (छोटी होली) कई राज्यों में सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश.

14 मार्च 2025 (शुक्रवार): धुलेंडी, पूरे भारत में सरकारी अवकाश.

15 मार्च 2025 (शनिवार): मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में होली के बाद भी अवकाश होता है. शनिवार होने से भी दफ्तर बंद होंगे

16 मार्च 2025 (रविवार): वीकेंड

29 मार्च 2025 (शनिवार) : वीकेंड

30 मार्च 2025 (रविवार) : गुड़ी पड़वा/महर्षि गौतम जयन्‍ती/चैती चांद

31 मार्च 2025 (सोमवार) : ईद-उल-फितर

1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) : बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी

नोट- यहां दी गई जानकारी शासकीय कैलेंडर पर आधारित है, प्राइवेट व अन्य कर्मचारी अपने विभाग से जानकारी लेना न भूलें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होली में रंगों के साथ छुट्टियों की बहार, मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को 8 दिनों तक छुट्टी

BHOPAL, MP

होली की तैयारियां जोरों पर हैं 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंग खेला जाएगा. ऐसे में घर जाने या अपनों के साथ होली मनाने के लिए छुट्टियां ही छुट्टियां हैं. दरअसल, मार्च के महीन में ऐसे दो लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं जब आप दो बार 4-4 छुट्टियां ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

होली पर 4 दिन की छुट्टी कैसे?

मध्य प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों में होली पर 4 छुट्टियां ली जा सकती हैं. दरअसल, इस वर्ष होली की तारीख और वीकेंड का संयोग बन रहा है. 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को धुलेंडी के ठीक बाद 15 और 16 मार्च को शनिवार और रविवार हैं. ऐसे में शासकीय कर्मचारी अगर 13 मार्च को ऐच्छिक अवकाश ले लें तो एक साथ 4 दिनों की छुट्टी ले सकते हैं. वहीं फाइव डे वर्किंग वाले प्राइवेट कर्मचारी भी इसी तरह 4 दिनों की छुट्टी का लाभ ले सकते हैं.

सरकारी कर्मचारियों की मार्च में कितनी छुट्टी?

बात करें घोषित शासकीय अवकाशों की तो मध्य प्रदेश शासन के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक मार्च के महीने में कर्मचारियों के लिए 3 ही घोषित अवकाश हैं. 14 मार्च को होली, 30 मार्च को गुड़ी पड़वा और 31 मार्च को ईद. हालांकि, इन छुट्टियों को वीकेंड और दूसरी छुट्टियों के साथ मिलाकर लंबी छुट्टी ली जा सकती है.

महीने के आखिर में फिर ले सकतें हैं 4 छुट्टी

होली के बाद मार्च अंत में शासकीय कर्मचारी फिर 4 छुट्टियां ले सकते हैं. दरअसल, 30 मार्च रविवार को गुड़ी पड़वा पर्व पड़ रहा है. वहीं 31 को ईद और 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी की वजह से अवकाश होगा. ऐसे में शासकीय कर्मचारी की अगर 29 मार्च (शनिवार) की भी छुट्टी हो तो एक बार फिर 4 दिनों की छुट्टी एकसाथ ली जा सकती है. हालांकि, 1 अप्रैल की छुट्टी ट्रेजरी व शासकीय वित्तीय संस्थानों में काम करने वालों के लिए ही है.

मार्च की छुट्टियों पर एक नजर

13 मार्च 2025 (गुरुवार): होलिका दहन (छोटी होली) कई राज्यों में सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश.

14 मार्च 2025 (शुक्रवार): धुलेंडी, पूरे भारत में सरकारी अवकाश.

15 मार्च 2025 (शनिवार): मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में होली के बाद भी अवकाश होता है. शनिवार होने से भी दफ्तर बंद होंगे

16 मार्च 2025 (रविवार): वीकेंड

29 मार्च 2025 (शनिवार) : वीकेंड

30 मार्च 2025 (रविवार) : गुड़ी पड़वा/महर्षि गौतम जयन्‍ती/चैती चांद

31 मार्च 2025 (सोमवार) : ईद-उल-फितर

1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) : बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी

नोट- यहां दी गई जानकारी शासकीय कैलेंडर पर आधारित है, प्राइवेट व अन्य कर्मचारी अपने विभाग से जानकारी लेना न भूलें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/holi-leaves-out-for-8-days-in-madhya-pradesh-out/article-13393

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.