मध्य प्रदेश में पोषण के साथ पढ़ाई, होमगार्ड सैनिक करेंगे महाकाल मंदिर की सुरक्षा

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में मोहन यादव कैबिनेट की बैठक हुई. एमपी में पोषण के साथ पढ़ाई होगी सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली.

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण के साथ पढ़ाई भी होगी. इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को सामान्य ज्ञान का पाठ पढाएंगी. राज्य सरकार इसके लिए प्रदेश की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दिलाएंगी. भारत सरकार के सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 के तहत पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रहा है. मोहन सरकार कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है.

इसके तहत प्रदेश की जितनी भी सक्षम आंगनबाड़ियां हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक हैं, वहां बच्चों को पढ़ाई की सुविधा को बढ़ाया जाएगा. उधर कैबिनेट में तय किया गया है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों को सौंपी जाएगी. इसके लिए 488 पदों के गठन की स्वीकृति कैनिबेट ने दे दी है.

लैंड रिकॉर्ड का होगा डिजिटाइजेशन

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के अंतर्गत पूर्व भू अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना के क्रियान्वयन की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है. इसके तहत प्रदेश के सभी राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन डिजिटलाइज किया जाएगा. इससे इन्हें कम्प्यूटर पर देखा जाना आसान हो जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ओपन टेंडर जारी करेगी. कैबिनेट में इसके अलावा कई और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई.

छिंदवाड़ा से अलग होकर बनाए गए नए जिले पांढुर्णा में वन विभाग का नया ऑफर और नए वनमंडल के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके बाद दक्षिण छिंदवाड़ा वन मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा.

राज्य सरकार नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में भी संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके बाद बड़े शहरों के प्लानिंग एरिया के बाद भी विकास प्राधिकरण, एमपी आरडीसी, हाउसिंग बोर्ड जैसे दूसरे सरकार संस्थान बड़े प्रोजेक्ट ला सकेंगे. हालांकि इसमें प्रावधान रहेगा कि अनुमति 500 करोड़ और उससे बड़े प्रोजेक्ट के लिए ही होगी.

प्रदेश में जय गंगा जय संवर्धन योजना के तहत 30 मार्च से प्रदेश भर में अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान 30 जून तक चलेगा. इसमें प्रदेश भर में जल संरचनाओं के संवर्धन और संरक्षण पर काम किया जाएगा.

कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के द्वितीय अनुपूरक बजट अनुमान पर चर्चा की गई. करीबन 4 हजार करोड़ के द्वितीय अनुपूरक प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में पोषण के साथ पढ़ाई, होमगार्ड सैनिक करेंगे महाकाल मंदिर की सुरक्षा

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण के साथ पढ़ाई भी होगी. इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को सामान्य ज्ञान का पाठ पढाएंगी. राज्य सरकार इसके लिए प्रदेश की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दिलाएंगी. भारत सरकार के सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0 के तहत पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रहा है. मोहन सरकार कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है.

इसके तहत प्रदेश की जितनी भी सक्षम आंगनबाड़ियां हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक हैं, वहां बच्चों को पढ़ाई की सुविधा को बढ़ाया जाएगा. उधर कैबिनेट में तय किया गया है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों को सौंपी जाएगी. इसके लिए 488 पदों के गठन की स्वीकृति कैनिबेट ने दे दी है.

लैंड रिकॉर्ड का होगा डिजिटाइजेशन

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के अंतर्गत पूर्व भू अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना के क्रियान्वयन की मंजूरी भी कैबिनेट ने दे दी है. इसके तहत प्रदेश के सभी राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन डिजिटलाइज किया जाएगा. इससे इन्हें कम्प्यूटर पर देखा जाना आसान हो जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ओपन टेंडर जारी करेगी. कैबिनेट में इसके अलावा कई और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई.

छिंदवाड़ा से अलग होकर बनाए गए नए जिले पांढुर्णा में वन विभाग का नया ऑफर और नए वनमंडल के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके बाद दक्षिण छिंदवाड़ा वन मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा.

राज्य सरकार नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में भी संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके बाद बड़े शहरों के प्लानिंग एरिया के बाद भी विकास प्राधिकरण, एमपी आरडीसी, हाउसिंग बोर्ड जैसे दूसरे सरकार संस्थान बड़े प्रोजेक्ट ला सकेंगे. हालांकि इसमें प्रावधान रहेगा कि अनुमति 500 करोड़ और उससे बड़े प्रोजेक्ट के लिए ही होगी.

प्रदेश में जय गंगा जय संवर्धन योजना के तहत 30 मार्च से प्रदेश भर में अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान 30 जून तक चलेगा. इसमें प्रदेश भर में जल संरचनाओं के संवर्धन और संरक्षण पर काम किया जाएगा.

कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के द्वितीय अनुपूरक बजट अनुमान पर चर्चा की गई. करीबन 4 हजार करोड़ के द्वितीय अनुपूरक प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/home-guard-soldiers-will-study-mahakal-temple-with-nutrition-in/article-12676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.