- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पुलिया से गिरी एम्बुलेंस, दो की मौत; ड्राइवर रातभर फंसा रहा...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पुलिया से गिरी एम्बुलेंस, दो की मौत; ड्राइवर रातभर फंसा रहा, सुबह ग्रामीणों ने बचाया
Mandsaur, MP
मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हुआ।
मरीजों को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस अचानक पुलिया से नीचे जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास देर रात करीब 12 बजे हुआ। रात का समय होने और पुलिया के नीचे गाड़ी गिर जाने के कारण किसी को भी घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। एम्बुलेंस (नंबर AP-39-UZ-5726) पूरी रात नीचे फंसी रही।
सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने पुलिया के नीचे एम्बुलेंस को देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया। ड्राइवर पूरी रात एम्बुलेंस के अंदर फंसा रहा।
एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उसे निकालने में काफी मुश्किलें आईं। बाद में ट्रैक्टर की मदद से एम्बुलेंस को खींचकर बाहर निकाला गया।
हादसे में मरने वालों की पहचान अबीर और शिबू के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल चालक की पहचान अजीनूर हक (28 वर्ष), निवासी कुंज विहार, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस टीम सिलीगुड़ी से अहमदाबाद एक मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। हादसा जावरा की ओर से सीतामऊ की तरफ जाते वक्त सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए