- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में भीषण हादसा, पिकअप का टायर फटा और ट्रक से जा टकराई, 2 की मौत कई घायल
शहडोल में भीषण हादसा, पिकअप का टायर फटा और ट्रक से जा टकराई, 2 की मौत कई घायल
Sahdol, MP
शहडोल में एनएच 43 पर देर रात हुआ हादसा, पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर मौत
जिले में नेशनल हाईवे 43 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया है, यहां मुर्गियों से भरा एक पिकअप वाहन ट्रक से जा टकराया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा बुधवार रात सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पास हुआ है.
टायर फटा और आ गई मौत
पुलिस के मुताबिक बघेल ढाबा के पास बुढार से शहडोल की ओर एक पिकअप तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसमें मुर्गियां लोड थीं, तभी वाहन का टायर अचानक फट गया. टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा. इस भयानक दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए, वहीं उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में उमरिया जिले के गोवर्धन गांव के रहने वाले 30 साल के राम बहोर और ग्राम लखनौटी के रहने वाले 30 साल के बालेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों के को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी.
ट्रक चालक समेत कई गंभीर
इस हादसे में पिकअप में ही सवार 20 साल के मंटू कोल, ट्रक में सवार सीधी जिले के नीरज यादव और ऋषि यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे को लेकर सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा, '' मुर्गी लोड पिकअप का टायर फटने के बाद वह ट्रक से टकरा गई. पिकअप में सवार दो युवकों की मौत हुई है. तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है, विवेचना जारी है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए