- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 की मौत, 2 घायल, लोगों ने कार में की तोड...
भोपाल में भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 की मौत, 2 घायल, लोगों ने कार में की तोड़फोड़
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 अक्टूबर की सुबह रफ्तार का कहर फिर सामने आया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण बनी कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
यह हादसा ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में अरवलिया जोड़ बायपास पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही थार कार ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर जमा हुए स्थानीय लोग गुस्साए और उन्होंने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। वहीं घटना के बाद कार चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए