बिहार में भीषण सड़क हादसा: एग्जिट पोल सर्वे के लिए आए मध्यप्रदेश के तीन युवकों की मौत, लग्जरी कार ट्रक से टकराई

Panna, MP

बिहार के हाजीपुर में सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 सभी मृतक मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सर्वे के सिलसिले में यहां आए थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर मोड़ के पास हुआ।

ट्रक से टकराई लग्जरी कार, तीन की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक, जंदाहा की ओर से हाजीपुर की तरफ जा रही एक लग्जरी कार सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े 16 पहिए वाले ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्रेन से निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार इतनी बुरी तरह दब गई थी कि शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। सभी शवों को बाहर निकालकर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की पहचान

मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के गुनौर निवासी राजाबाई चौधरी (23), छतरपुर के हेमंत प्रताप यादव (24) और बक्सवाहा (करधनिया) निवासी रामस्वरूप यादव (23) के रूप में हुई है। तीनों एक ही निजी सर्वे कंपनी से जुड़े थे और एग्जिट पोल डेटा कलेक्शन के लिए बिहार आए हुए थे।

घायलों की हालत गंभीर

घायल चार लोगों की पहचान हाजीपुर के चकुंडा गांव निवासी पुष्पा चौधरी (28), उत्तर प्रदेश सीतापुर की शालिनी वर्मा (26), कपिल कुमार (24) और समस्तीपुर जिले के शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सर्वे कंपनी के सुपरवाइजर ने दी जानकारी

निजी सर्वे कंपनी के सुपरवाइजर शिवम द्विवेदी ने बताया कि उनकी टीम बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सर्वे का कार्य कर रही थी। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में सर्वे पूरा करने के बाद सभी हाजीपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह ट्रक का गलत दिशा में खड़ा होना और तेज रफ्तार कार बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/horrific-road-accident-in-bihar-three-youths-from-madhya-pradesh/article-36922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.