पेट दर्द से पहुंची अस्पताल, 9वीं की छात्रा ने दिया 4 माह के भ्रूण को जन्म, जीजाजी पर संबंध बनाने का आरोप

Ashoknagar, MP

जिले के नईसराय थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 9वीं की एक छात्रा को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।

प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ और मामला सामने आते ही छात्रा ने चार माह के भ्रूण को जन्म दिया।

अस्पताल में खुला राज

घटना शुक्रवार देर रात की है। छात्रा के माता-पिता को उसकी किडनी में तकलीफ की जानकारी थी और वह उसी इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच में गर्भधारण की स्थिति बताई। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसने भ्रूण को जन्म दिया।

लड़की ने लगाया जीजाजी पर आरोप

मामले में महिला पुलिस द्वारा लिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि वह कुछ समय पहले शिवपुरी जिले में अपनी बहन के घर गई थी। वहां उसके जीजाजी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा की उम्र 21 वर्ष 8 महीने बताई जा रही है, हालांकि वह फिलहाल 9वीं कक्षा में पढ़ रही है।

परिवार को नहीं थी कोई जानकारी

परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। वे इसे सिर्फ किडनी की बीमारी से जुड़ा समझ रहे थे। छात्रा पिछले तीन महीने से अपने घर पर रह रही थी और उसका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भी चल रहा था।

केस दर्ज नहीं हुआ, जांच जारी

नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे। लड़की और उसके परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराने से इनकार किया है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पेट दर्द से पहुंची अस्पताल, 9वीं की छात्रा ने दिया 4 माह के भ्रूण को जन्म, जीजाजी पर संबंध बनाने का आरोप

Ashoknagar, MP

प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ और मामला सामने आते ही छात्रा ने चार माह के भ्रूण को जन्म दिया।

अस्पताल में खुला राज

घटना शुक्रवार देर रात की है। छात्रा के माता-पिता को उसकी किडनी में तकलीफ की जानकारी थी और वह उसी इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच में गर्भधारण की स्थिति बताई। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसने भ्रूण को जन्म दिया।

लड़की ने लगाया जीजाजी पर आरोप

मामले में महिला पुलिस द्वारा लिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि वह कुछ समय पहले शिवपुरी जिले में अपनी बहन के घर गई थी। वहां उसके जीजाजी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा की उम्र 21 वर्ष 8 महीने बताई जा रही है, हालांकि वह फिलहाल 9वीं कक्षा में पढ़ रही है।

परिवार को नहीं थी कोई जानकारी

परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। वे इसे सिर्फ किडनी की बीमारी से जुड़ा समझ रहे थे। छात्रा पिछले तीन महीने से अपने घर पर रह रही थी और उसका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भी चल रहा था।

केस दर्ज नहीं हुआ, जांच जारी

नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे। लड़की और उसके परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराने से इनकार किया है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hospital-9th-student-who-arrived-in-stomach-pain-gave-4/article-26640

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.