डिंडोरी में हॉस्टल छात्रा की मौत से हड़कंप, खून की कमी बताई वजह

Dindori,MP

डिंडोरी जिले के मेहदवानी विकासखंड स्थित कन्या मॉडल हॉस्टल की 9वीं कक्षा की छात्रा किसनिया नंदा (14) की सोमवार देर रात इलाज के अभाव में मौत हो गई।

 छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने मंडला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्य से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने सिस्टम और हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे बिगड़ी तबीयत?

जानकारी के मुताबिक, किसनिया रक्षा बंधन के बाद हॉस्टल लौटी थी। सोमवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। हॉस्टल अधीक्षिका मिथलेश परस्ते ने बताया कि छात्रा को गंभीर एनीमिया (खून की कमी) और बुखार था। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने खून की कमी के कारण तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

परिजनों की मजबूरी और डॉक्टर का बयान

डॉक्टर चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि छात्रा को लगातार बुखार और झटके आ रहे थे। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया, लेकिन गरीब परिजनों ने आर्थिक तंगी की बात कहते हुए बेटी को घर ले जाने पर जोर दिया। डॉक्टर ने उनसे लिखित में बयान लिया कि इलाज न कराने की स्थिति में किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी वे खुद लेंगे।

घर और अस्पताल के बीच झूलती ज़िंदगी

शाम करीब 5 बजे छात्रा को परिजन अपने गांव तेंदू डीह ले गए। तबीयत और बिगड़ने पर उसे फिर से अस्पताल लाया गया और मंडला रेफर किया गया। लेकिन किसनिया अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में जिंदगी की जंग हार गई।

जनपद अध्यक्ष का आरोप

घटना के बाद जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा— “गरीब परिवार की बेटियां पढ़ाई के लिए हॉस्टल आती हैं, ऐसे में उनकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। अधीक्षिका को खुद छात्रा को अस्पताल ले जाना चाहिए था, न कि सिर्फ किसी के साथ भेज देना चाहिए।”

पोस्टमार्टम से होगा सच उजागर

परिजनों की मांग पर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और गरीब परिवार की मजबूरी दोनों पहलुओं को उजागर करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

डिंडोरी में हॉस्टल छात्रा की मौत से हड़कंप, खून की कमी बताई वजह

Dindori,MP

 छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने मंडला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्य से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने सिस्टम और हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे बिगड़ी तबीयत?

जानकारी के मुताबिक, किसनिया रक्षा बंधन के बाद हॉस्टल लौटी थी। सोमवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। हॉस्टल अधीक्षिका मिथलेश परस्ते ने बताया कि छात्रा को गंभीर एनीमिया (खून की कमी) और बुखार था। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने खून की कमी के कारण तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

परिजनों की मजबूरी और डॉक्टर का बयान

डॉक्टर चन्द्र शेखर सिंह ने बताया कि छात्रा को लगातार बुखार और झटके आ रहे थे। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया, लेकिन गरीब परिजनों ने आर्थिक तंगी की बात कहते हुए बेटी को घर ले जाने पर जोर दिया। डॉक्टर ने उनसे लिखित में बयान लिया कि इलाज न कराने की स्थिति में किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी वे खुद लेंगे।

घर और अस्पताल के बीच झूलती ज़िंदगी

शाम करीब 5 बजे छात्रा को परिजन अपने गांव तेंदू डीह ले गए। तबीयत और बिगड़ने पर उसे फिर से अस्पताल लाया गया और मंडला रेफर किया गया। लेकिन किसनिया अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में जिंदगी की जंग हार गई।

जनपद अध्यक्ष का आरोप

घटना के बाद जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा— “गरीब परिवार की बेटियां पढ़ाई के लिए हॉस्टल आती हैं, ऐसे में उनकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। अधीक्षिका को खुद छात्रा को अस्पताल ले जाना चाहिए था, न कि सिर्फ किसी के साथ भेज देना चाहिए।”

पोस्टमार्टम से होगा सच उजागर

परिजनों की मांग पर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और गरीब परिवार की मजबूरी दोनों पहलुओं को उजागर करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hostel-students-death-in-dindori-showed-lack-of-blood/article-31619

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.