- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में होटल विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
जबलपुर में होटल विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
जबलपुर (म.प्र.)
खाने के दौरान गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, देर रात सैकड़ों की भीड़ जुटी; कई थानों की पुलिस ने संभाले हालात
जबलपुर, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक होटल में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बड़कुल होटल के सामने गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। स्थानीय निवासी राजकुमार जैन बड़कुल स्वीट्स में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल के मैनेजर रोहित राजपूत से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विवाद बढ़ने पर रोहित राजपूत ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुलाया। आरोप है कि ये लोग बेसबॉल बैट लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों, विशेषकर जैन समाज के सदस्यों को मिली, बड़ी संख्या में लोग होटल के सामने एकत्र हो गए।
कुछ ही समय में स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ ने होटल मैनेजर के साथियों को घेर लिया। जान बचाने के लिए आरोपी होटल के अंदर छिप गए। सूचना मिलने पर देर रात करीब 12 बजे कोतवाली समेत 8 से 10 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगी, जिससे तनाव और बढ़ गया।
पुलिस ने पहले समझाइश देकर भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब लोग होटल के अंदर घुसने लगे, तो हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई। कुछ लोग गिरकर घायल हो गए, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।
घटना के बाद देर रात कमानिया गेट क्षेत्र में भी जैन समाज के लोग एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। दो एडिशनल एसपी और चार सीएसपी मौके पर मौजूद रहे।
एडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों के मेडिकल परीक्षण भी कराए गए हैं।
वहीं, जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विरोध शांतिपूर्ण था और पुलिस ने एकतरफा लाठीचार्ज किया। समाज ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
----------------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए