अंधा कत्ल कैसे पकड़ाया ? चचेरे भाई की पत्नी से एकतरफा प्यार, रोकने पर प्लान किया मर्डर, पुलिस के छूटे पसीने

BHOPAL, MP

भोपाल पुलिस ने कोलार में एक व्यक्ति की हत्या के अंधे मामले को सुलझाया। आरोपी राहुल ने अपने चचेरे भाई राकेश की हत्या उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार के कारण की थी। राहुल ने राकेश को मार कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से राहुल को मंडीदीप के पास से गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने चार दिन पुराने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कोलार में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। कत्ल का कारण एकतरफा प्यार बताया जा रहा है।

कोलार के सेमरी जोड़ के पास एक शव मिला था। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राकेश लाडिया के रूप में हुई। राकेश सागर जिले के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कजलीखेड़ा में रहते थे। राकेश राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार के निशान थे।

पुलिस को सीसीटीवी से मिली मदद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। प्रशासन की टीम ने शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से मदद ली। फुटेज में राकेश एक व्यक्ति से झगड़ते दिखाई दे रहा था। उस व्यक्ति की पहचान राकेश के चचेरे भाई राहुल सिलावट के रूप में हुई।

ऐसे पकड़ाया राहुल

घटना के बाद से राहुल गायब था। उसका फोन भी बंद था। पुलिस ने राहुल को ढूंढना शुरू किया। आखिरकार पुलिस ने राहुल को मंडीदीप के पास कोटरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल से जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने अपनी हैवानियत ते कबूल कर लिया।

मृतक की पत्नी से करता था एकतरफा प्यार

उसने बताया कि वह राकेश की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। राकेश को इस बात का पता चल गया था। राकेश ने राहुल को डांटा था। इस बात से राहुल नाराज हो गया। उसने राकेश को मारने की योजना बनाई।

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

राहुल ने बताया कि घटना वाली रात उसने होली क्रॉस स्कूल के पास राकेश पर चाकू से हमला किया। राकेश की मौत हो गई। राहुल ने राकेश का शव झाड़ियों में फेंक दिया। वह राकेश का फोन और अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। रास्ते में उसने हथियार फेंक दिया। फोन वह अपने घर ले गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अंधा कत्ल कैसे पकड़ाया ? चचेरे भाई की पत्नी से एकतरफा प्यार, रोकने पर प्लान किया मर्डर, पुलिस के छूटे पसीने

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने चार दिन पुराने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कोलार में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। कत्ल का कारण एकतरफा प्यार बताया जा रहा है।

कोलार के सेमरी जोड़ के पास एक शव मिला था। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राकेश लाडिया के रूप में हुई। राकेश सागर जिले के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कजलीखेड़ा में रहते थे। राकेश राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार के निशान थे।

पुलिस को सीसीटीवी से मिली मदद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। प्रशासन की टीम ने शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से मदद ली। फुटेज में राकेश एक व्यक्ति से झगड़ते दिखाई दे रहा था। उस व्यक्ति की पहचान राकेश के चचेरे भाई राहुल सिलावट के रूप में हुई।

ऐसे पकड़ाया राहुल

घटना के बाद से राहुल गायब था। उसका फोन भी बंद था। पुलिस ने राहुल को ढूंढना शुरू किया। आखिरकार पुलिस ने राहुल को मंडीदीप के पास कोटरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल से जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने अपनी हैवानियत ते कबूल कर लिया।

मृतक की पत्नी से करता था एकतरफा प्यार

उसने बताया कि वह राकेश की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। राकेश को इस बात का पता चल गया था। राकेश ने राहुल को डांटा था। इस बात से राहुल नाराज हो गया। उसने राकेश को मारने की योजना बनाई।

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

राहुल ने बताया कि घटना वाली रात उसने होली क्रॉस स्कूल के पास राकेश पर चाकू से हमला किया। राकेश की मौत हो गई। राहुल ने राकेश का शव झाड़ियों में फेंक दिया। वह राकेश का फोन और अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। रास्ते में उसने हथियार फेंक दिया। फोन वह अपने घर ले गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-blind-murder-was-caught-murder-planned-to-stop-cousins/article-4406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.