सेना की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कैसे हुआ धमाका? बिल्डिंग नंबर 201 के उड़े परखच्चे

JABALPUR, MP

जबलपुर स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। साथ ही पूरा इलाका कांप गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग नंबर दो में यह धमाका हुआ है। इससे बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस हादसे में 10 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत की खबर है। आधिकारिक रूप से एक ही कर्मचारी मिसिंग है। कुछ कर्मियों की हालत नाजुक बन हुई है। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करने की तैयारी चjblल रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बम फीलिंग के दौरान हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। वहीं, जो लोग जख्मी हुए हैं, उनकी स्थिति अभी बात करने लायक नहीं है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

बम फीलिंग के दौरान हादसा

वहीं, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े अधिकारी अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका बम फीलिंग के दौरान हुआ है। एफ-6 सेक्शन में बम फीलिंग का काम चल रहा था। तभी हाइड्रोलिक सिस्टम में ब्लास्ट हो गया। वहां खड़े मजदूरों के चिथड़े उड़ गए हैं। घायलों की स्थिति को देखकर समझा जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त था। सबसे पहले घायलों को खमरिया अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।

मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों की स्थिति नाजुक है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा। कर्मचारी नेता आनंद शर्मा ने बताया कि बॉयलड आउट का हादसा खमरिया में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी हुआ है। लेकिन इतना बड़ा हादसा किसी परिस्थिति में हुआ है, यह जांच का विषय है। कर्मचारी नेता ने कहा कि एक की मौत हुई है और एक मिसिंग है। बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो भवन में काम चल रहा था। एक में 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक में चार लोग काम कर रहे थे। वह भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उसमें से एक कर्मी लापता है।

आसपास के इलाकों में सुनाई दी आवाज

गौरतलब है कि धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके भी हिल गए। इसकी आवाज दूर के गांवों में भी सुनाई दी है। खमरिया फैक्ट्री के अंदर अभी किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

पूरी बिल्डिंग तबाह

अंदर से कर्मचारियों ने बताया है कि बिल्डिंग नंबर 201 में धमाका हुआ है। यह पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहां मलबा पसरा है। मलबा हटने के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सेना की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कैसे हुआ धमाका? बिल्डिंग नंबर 201 के उड़े परखच्चे

JABALPUR, MP

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस हादसे में 10 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत की खबर है। आधिकारिक रूप से एक ही कर्मचारी मिसिंग है। कुछ कर्मियों की हालत नाजुक बन हुई है। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करने की तैयारी चjblल रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बम फीलिंग के दौरान हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। वहीं, जो लोग जख्मी हुए हैं, उनकी स्थिति अभी बात करने लायक नहीं है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

बम फीलिंग के दौरान हादसा

वहीं, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े अधिकारी अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका बम फीलिंग के दौरान हुआ है। एफ-6 सेक्शन में बम फीलिंग का काम चल रहा था। तभी हाइड्रोलिक सिस्टम में ब्लास्ट हो गया। वहां खड़े मजदूरों के चिथड़े उड़ गए हैं। घायलों की स्थिति को देखकर समझा जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त था। सबसे पहले घायलों को खमरिया अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।

मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों की स्थिति नाजुक है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा। कर्मचारी नेता आनंद शर्मा ने बताया कि बॉयलड आउट का हादसा खमरिया में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी हुआ है। लेकिन इतना बड़ा हादसा किसी परिस्थिति में हुआ है, यह जांच का विषय है। कर्मचारी नेता ने कहा कि एक की मौत हुई है और एक मिसिंग है। बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो भवन में काम चल रहा था। एक में 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक में चार लोग काम कर रहे थे। वह भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उसमें से एक कर्मी लापता है।

आसपास के इलाकों में सुनाई दी आवाज

गौरतलब है कि धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके भी हिल गए। इसकी आवाज दूर के गांवों में भी सुनाई दी है। खमरिया फैक्ट्री के अंदर अभी किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

पूरी बिल्डिंग तबाह

अंदर से कर्मचारियों ने बताया है कि बिल्डिंग नंबर 201 में धमाका हुआ है। यह पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहां मलबा पसरा है। मलबा हटने के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-did-the-explosion-in-the-armys-ordinance-factory-destroy/article-1770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.