एमपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग में इस बार नए नियम, मेरिट होल्डर्स की कॉपी कितनी बार होगी चेक?

BHOPAL, MP

बोर्ड एग्जाम की कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हो गया है. परीक्षक के अलावा उप मुख्य परीक्षक और फिर मुख्य परीक्षक कॉपियां चेक करेंगे.

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हो गया है. कॉपी चेकिंग के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है. कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के 17 लाख स्टूडेंट्स की कॉपियों को लेकर मूल्यांकनकर्ताओं को सावधानी से कॉपियां चेक करने के हिदायत दी गई है. साथ ही कहा गया है कि कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी को रोकने के लिए मूल्यांकन 3 चरणों में कराया जा रहा है.

तीन स्तर पर हो रहा मूल्यांकन

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार 3 स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है. स्टूडेंट्स की कॉपियां परीक्षक द्वारा जांचने के बाद उप मुख्य परीक्षक द्वारा कॉपी का एक बार फिर मूल्यांकन किया जाएगा और टोटलिंग को चेक किया जाएगा. इसके बाद यदि कहीं कोई कन्फ्यूजन की स्थिति होगी तो मुख्य परीक्षक द्वारा उन्हें देखा जाएगा. मूल्यांकन के दौरान यदि मूल्यांकन कार्य सामान्य स्तर का पाया गया और बाद में इसको लेकर शिकायतें आई तो संबंधित मूल्यांकनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा कई कॉपी चेकिंग के बाद यदि नंबर को एक्सेल सीट पर दर्ज करने में गड़बड़ी पाई गई तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एक दिन में 45 कॉपियां जांचने का टारगेट

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांचने के लिए 40 हजार टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है. यह टीचर्स 90 लाख कॉपियां को जांचेंगे. एक टीचर को एक दिन में अधिकतम 45 और कम से कम 30 कॉपियां जांचने का टारगेट दिया गया है.

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार के मुताबिक "सभी केन्द्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. कॉपी चेकिंग में एक गलती भी हुई तो संबंधित शिक्षक पर 100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. ज्यादा गलतियां होने पर संबंधित शिक्षक को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकेगा. जिन छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिलेंगे, उनकी कॉपियां दोबारा चेक की जाएंगी ताकि मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी ना हो."

एक उत्तर का एक बार ही मिलेगा नंबर

कई बार परीक्षार्थी किसी प्रश्न का उत्तर न आने पर किसी दूसरे प्रश्न का उत्तर ही 2 या 3 बार लिख देते हैं, ऐसे मामलों में परीक्षार्थी को किसी एक ही उत्तर के अंक दिए जाएंगे. बाकी प्रश्नों के उत्तर के लिए कोई भी नंबर नहीं मिल सकेगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक विभाग की कोशिश है कि मूल्यांकन में एक बार कम से कम गलतियां सामने आएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

एमपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग में इस बार नए नियम, मेरिट होल्डर्स की कॉपी कितनी बार होगी चेक?

BHOPAL, MP

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हो गया है. कॉपी चेकिंग के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है. कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के 17 लाख स्टूडेंट्स की कॉपियों को लेकर मूल्यांकनकर्ताओं को सावधानी से कॉपियां चेक करने के हिदायत दी गई है. साथ ही कहा गया है कि कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी को रोकने के लिए मूल्यांकन 3 चरणों में कराया जा रहा है.

तीन स्तर पर हो रहा मूल्यांकन

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार 3 स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है. स्टूडेंट्स की कॉपियां परीक्षक द्वारा जांचने के बाद उप मुख्य परीक्षक द्वारा कॉपी का एक बार फिर मूल्यांकन किया जाएगा और टोटलिंग को चेक किया जाएगा. इसके बाद यदि कहीं कोई कन्फ्यूजन की स्थिति होगी तो मुख्य परीक्षक द्वारा उन्हें देखा जाएगा. मूल्यांकन के दौरान यदि मूल्यांकन कार्य सामान्य स्तर का पाया गया और बाद में इसको लेकर शिकायतें आई तो संबंधित मूल्यांकनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा कई कॉपी चेकिंग के बाद यदि नंबर को एक्सेल सीट पर दर्ज करने में गड़बड़ी पाई गई तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एक दिन में 45 कॉपियां जांचने का टारगेट

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांचने के लिए 40 हजार टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है. यह टीचर्स 90 लाख कॉपियां को जांचेंगे. एक टीचर को एक दिन में अधिकतम 45 और कम से कम 30 कॉपियां जांचने का टारगेट दिया गया है.

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार के मुताबिक "सभी केन्द्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. कॉपी चेकिंग में एक गलती भी हुई तो संबंधित शिक्षक पर 100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. ज्यादा गलतियां होने पर संबंधित शिक्षक को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकेगा. जिन छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिलेंगे, उनकी कॉपियां दोबारा चेक की जाएंगी ताकि मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी ना हो."

एक उत्तर का एक बार ही मिलेगा नंबर

कई बार परीक्षार्थी किसी प्रश्न का उत्तर न आने पर किसी दूसरे प्रश्न का उत्तर ही 2 या 3 बार लिख देते हैं, ऐसे मामलों में परीक्षार्थी को किसी एक ही उत्तर के अंक दिए जाएंगे. बाकी प्रश्नों के उत्तर के लिए कोई भी नंबर नहीं मिल सकेगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक विभाग की कोशिश है कि मूल्यांकन में एक बार कम से कम गलतियां सामने आएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-many-times-will-the-copy-of-new-rules-merit/article-14174

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.