बर्निंग ट्रेन बनने से कैसे बची बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस? तराना स्टेशन पहुंचते ही धधक उठी आग

Ujjain, MP

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 20846 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई. घटना उज्जैन स्टेशन से रवाना होने के करीब 35 किलोमीटर बाद तराना स्टेशन के पास हुई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में लगी आग

बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन उज्जैन पहुंची और यहां स्टेशन से रवाना हुई. 35 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन मक्सी स्टेशन पहुंचने ही वाली थी लेकिन इसके पहले तराना स्टेशन के पास आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरतफरी मच गई. ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोका गया और दमकल को सूचित किया गया. ट्रेन के एसी को पावर सप्लाई देने वाले जनरेटर वाले डिब्बे में पहले तेजी से धुंआ उठा और फिर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. तेज गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से किया गया अलग

ट्रेन में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने सबसे पहले जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया. मौके पर मौजूद कई लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया था. बाद में दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

'ट्रेन को किया रवाना, कोई जनहानि नहीं'

रेलवे पीआरओ खेमचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "बीकानेर से बिलासपुर जा रही ट्रेन में तराना स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. जनरेटर डिब्बे को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बर्निंग ट्रेन बनने से कैसे बची बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस? तराना स्टेशन पहुंचते ही धधक उठी आग

Ujjain, MP

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 20846 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई. घटना उज्जैन स्टेशन से रवाना होने के करीब 35 किलोमीटर बाद तराना स्टेशन के पास हुई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में लगी आग

बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन उज्जैन पहुंची और यहां स्टेशन से रवाना हुई. 35 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन मक्सी स्टेशन पहुंचने ही वाली थी लेकिन इसके पहले तराना स्टेशन के पास आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरतफरी मच गई. ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोका गया और दमकल को सूचित किया गया. ट्रेन के एसी को पावर सप्लाई देने वाले जनरेटर वाले डिब्बे में पहले तेजी से धुंआ उठा और फिर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. तेज गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से किया गया अलग

ट्रेन में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने सबसे पहले जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया. मौके पर मौजूद कई लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया था. बाद में दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

'ट्रेन को किया रवाना, कोई जनहानि नहीं'

रेलवे पीआरओ खेमचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "बीकानेर से बिलासपुर जा रही ट्रेन में तराना स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. जनरेटर डिब्बे को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-the-bikaner-bilaspur-express-survived-the-construction-of-a-burning/article-16964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.