आगे कैसे चलेगी मोहन यादव सरकार? वित्तमंत्री आज बताएंगे 11 हजार करोड़ का प्लान

BHOPAL, MP

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट प्रस्तुत करेंगे. इससे पहले आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट आज मंगलवार को प्रस्तुत किया जाएगा. यह बजट 11 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है. वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान सराकार को अपने ही विधायकों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई एक बार फिर सदन में अपनी ही सरकार को घेरते दिखाई देंगे.

धान उपार्जन का मुद्दा उठाएंगे विश्नोई

जबलपुर से विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई जबलपुर में धान उपार्जन में हुई अनियमितता का मुद्दा ध्यान आकर्षण के जरिए उठाएंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा सत्र से पहले विधायकों को नसीहत दी थी कि वे ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सत्र के दौरान सरकार की छवि खराब हो.वहीं विधानसभा में सरकार के पिछले एक साल का ब्यौरा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के रूप में रखा जाएगा. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा रिपोर्ट को पटल पर रखेंगे.

MP VIDHASABAHA BUDGET SESSION 2025
दूसरे दिन भी सदन में हो सकता है हंगामा 

हंगामेदार रहेगा सदन का दूसरा दिन

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में कांग्रेस सौरभ शर्मा मामले को लेकर सरकार को घेर सकती है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कई विधायकों ने कई सवाल लगाए हैं. वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर भी सदन में हंगामे के आसार हैं. बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले नकाब पहनकर सदन पहुंचे थे और गांधी प्रतिमा के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी.

विश्नोई पर रहेंगी सरकार की निगाहें

हमेशा अपनी ही सरकार को आईना दिखाने का काम करने वाले पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई पर सरकार की खास निगाहें होंगी. ध्यानाकर्षण के जरिए वे जबलपुर में हुए धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्त संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं, कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने सिवनी जिले सिंचाई के पानी की समस्या पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.

सरकार लाएगी दूसरा अनुपूरक बजट

राज्य सरकार बजट के पहले दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आ रही है. वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे. दरअसल, बजट पेश होने के बाद एक माह के लिए सरकार को खर्च चलाने के लिए राशि की आवश्यकता होगी. माना जा रहा है कि दूसरा अनुपूरक बजट 11 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आगे कैसे चलेगी मोहन यादव सरकार? वित्तमंत्री आज बताएंगे 11 हजार करोड़ का प्लान

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट आज मंगलवार को प्रस्तुत किया जाएगा. यह बजट 11 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है. वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान सराकार को अपने ही विधायकों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई एक बार फिर सदन में अपनी ही सरकार को घेरते दिखाई देंगे.

धान उपार्जन का मुद्दा उठाएंगे विश्नोई

जबलपुर से विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई जबलपुर में धान उपार्जन में हुई अनियमितता का मुद्दा ध्यान आकर्षण के जरिए उठाएंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा सत्र से पहले विधायकों को नसीहत दी थी कि वे ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सत्र के दौरान सरकार की छवि खराब हो.वहीं विधानसभा में सरकार के पिछले एक साल का ब्यौरा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के रूप में रखा जाएगा. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा रिपोर्ट को पटल पर रखेंगे.

MP VIDHASABAHA BUDGET SESSION 2025
दूसरे दिन भी सदन में हो सकता है हंगामा 

हंगामेदार रहेगा सदन का दूसरा दिन

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में कांग्रेस सौरभ शर्मा मामले को लेकर सरकार को घेर सकती है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कई विधायकों ने कई सवाल लगाए हैं. वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर भी सदन में हंगामे के आसार हैं. बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले नकाब पहनकर सदन पहुंचे थे और गांधी प्रतिमा के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी.

विश्नोई पर रहेंगी सरकार की निगाहें

हमेशा अपनी ही सरकार को आईना दिखाने का काम करने वाले पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई पर सरकार की खास निगाहें होंगी. ध्यानाकर्षण के जरिए वे जबलपुर में हुए धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्त संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं, कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने सिवनी जिले सिंचाई के पानी की समस्या पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.

सरकार लाएगी दूसरा अनुपूरक बजट

राज्य सरकार बजट के पहले दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आ रही है. वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे. दरअसल, बजट पेश होने के बाद एक माह के लिए सरकार को खर्च चलाने के लिए राशि की आवश्यकता होगी. माना जा रहा है कि दूसरा अनुपूरक बजट 11 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/how-will-the-mohan-yadav-government-finish-a-plan-of/article-13449

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.