- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गर्भवती पत्नी नदी में बही, पति पर केस दर्ज
गर्भवती पत्नी नदी में बही, पति पर केस दर्ज
Sagar, MP
मध्य प्रदेश के सागर जिले में दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 29 जुलाई को देवरी क्षेत्र की सुखचैन नदी पर बने रपटे पर हुई थी।
हादसे में गर्भवती महिला वंदना साहू (28) नदी में बह गई थी। उसका शव दो दिन बाद बरामद हुआ।
मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नागपंचमी पर वंदना अपने पति दशरथ साहू और ननद कविता के साथ रामघाट मंदिर गई थी। वापसी के दौरान बारिश शुरू हो गई। नदी के रपटे को पार करते समय बाइक फिसल गई और वंदना पानी के तेज बहाव में बह गई।
दो दिन की मशक्कत के बाद मिला शव
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, एसडीईआरएफ और बाद में जबलपुर से बुलाई गई एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार दो दिन की तलाश के बाद पचासिया गांव के पास महिला का शव बरामद हुआ।
जांच के बाद पति पर केस
चूंकि वंदना नवविवाहिता और पांच माह की गर्भवती थी, मामले की जांच देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने की। मायकेवालों, ससुराल पक्ष, पड़ोसियों और परिचितों के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट में हादसे को पति की लापरवाही बताया गया, जिसके आधार पर दशरथ साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए