अक्टूबर की शुरूआत में ही उमस की मार, एमपी में 36 डिग्री पार पहुंचा पारा,

BHOPAL, MP

एमपी के कई जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने विदाई लेनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में भी गजब का उछाल देखा गया। गुना, भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। इन गिने चुने जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

मानसूनी सीजन खत्म होने के तीन दिन बाद दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के कई जिलों से रवानगी लेने लगा है। बादल छंटने के साथ ही वातावरण में उमस से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश थमने और धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ा है। कई जगहों पर तो ह्यूमिडिटी से हाल इतना खराब है कि पंखे भी सही से हवा नहीं दे रहे हैं।

गुरुवार को दिनभर प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन में भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से भी मानसून विदा ले सकता है।

कम दबाव वाला सिस्टम एक्टिव

वहीं बांग्लादेश के पास शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव के चलते दो दिन बाद जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पानी गिर सकता है। जबकि बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। यह शुक्रवार से कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

कहां कितना तापमान

प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला गुना रहा। जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो में 36.6, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.6, इंदौर में 32.1, उज्जैन में 34.02, दमोह में 35.6, जबलपुर में 35.01, रीवा में 35.7 और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यहां बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने संभावित पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इनके अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। UM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अक्टूबर की शुरूआत में ही उमस की मार, एमपी में 36 डिग्री पार पहुंचा पारा,

BHOPAL, MP

मानसूनी सीजन खत्म होने के तीन दिन बाद दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के कई जिलों से रवानगी लेने लगा है। बादल छंटने के साथ ही वातावरण में उमस से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश थमने और धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ा है। कई जगहों पर तो ह्यूमिडिटी से हाल इतना खराब है कि पंखे भी सही से हवा नहीं दे रहे हैं।

गुरुवार को दिनभर प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन में भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से भी मानसून विदा ले सकता है।

कम दबाव वाला सिस्टम एक्टिव

वहीं बांग्लादेश के पास शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव के चलते दो दिन बाद जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पानी गिर सकता है। जबकि बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। यह शुक्रवार से कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

कहां कितना तापमान

प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला गुना रहा। जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो में 36.6, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.6, इंदौर में 32.1, उज्जैन में 34.02, दमोह में 35.6, जबलपुर में 35.01, रीवा में 35.7 और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यहां बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने संभावित पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इनके अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। UM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/humidity-hits-mp-in-the-beginning-of-october-mercury-crosses/article-629

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.