नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी, सैकड़ों पहुंचे थाने

Rewa, MP

रोजगार की तलाश में भटक रहे सैकड़ों युवाओं के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक कथित नेटवर्किंग कंपनी ने नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ, तो सैकड़ों युवक-युवतियां पुलिस स्टेशन पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगे।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, "वैल्यू नेटवर्क" नाम की एक कंपनी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक युवक-युवती से 15 से 20 हजार रुपये तक वसूले। इसके बाद हर व्यक्ति को चार अन्य लोगों को जोड़ने का टारगेट दिया गया। यह सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा। इस दौरान बेरोजगारों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन असल में किसी को कोई नौकरी नहीं मिली। वहीं, नेटवर्क चलाने वाले लोग इस दौरान मोटी कमाई करते रहे।

बेरोजगारों ने जब अपने काम और नियुक्ति के संबंध में सवाल उठाने शुरू किए, तो "वैल्यू नेटवर्क" का ऑफिस अचानक बंद हो गया। पीड़ितों ने जब संचालकों की तलाश शुरू की, तो पता चला कि दोनों मुख्य आरोपी—निर्मल कुमार और मुनिराज विश्वकर्मा—फरार हो चुके हैं।

फरियादियों का कहना है कि ये ठगी खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से आए युवाओं को निशाना बनाकर की गई, जो आपसी परिचय के जरिए इस जाल में फंसे। अब न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही जमा की गई रकम वापस मिल रही है।

पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी, सैकड़ों पहुंचे थाने

Rewa, MP

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, "वैल्यू नेटवर्क" नाम की एक कंपनी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक युवक-युवती से 15 से 20 हजार रुपये तक वसूले। इसके बाद हर व्यक्ति को चार अन्य लोगों को जोड़ने का टारगेट दिया गया। यह सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा। इस दौरान बेरोजगारों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन असल में किसी को कोई नौकरी नहीं मिली। वहीं, नेटवर्क चलाने वाले लोग इस दौरान मोटी कमाई करते रहे।

बेरोजगारों ने जब अपने काम और नियुक्ति के संबंध में सवाल उठाने शुरू किए, तो "वैल्यू नेटवर्क" का ऑफिस अचानक बंद हो गया। पीड़ितों ने जब संचालकों की तलाश शुरू की, तो पता चला कि दोनों मुख्य आरोपी—निर्मल कुमार और मुनिराज विश्वकर्मा—फरार हो चुके हैं।

फरियादियों का कहना है कि ये ठगी खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से आए युवाओं को निशाना बनाकर की गई, जो आपसी परिचय के जरिए इस जाल में फंसे। अब न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही जमा की गई रकम वापस मिल रही है।

पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hundreds-of-police-stations-reached-the-police-station-by-cheating/article-17651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.