VIDEO: शराबबंदी को लेकर गुलाबी गैंग का आक्रोश: डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, शराब दुकानों पर जड़े ताले

Pandhurna, MP

On

शराबबंदी की मांग को लेकर गुलाबी गैंग की सैकड़ों महिलाएं बुधवार को एकजुट होकर सड़कों पर उतर आईं। ड्रेस कोड में और हाथों में डंडे लिए इन महिलाओं ने जिले की तीन शराब दुकानों को बंद करवाकर उनके शटर पर ताले जड़ दिए।

यह विरोध प्रदर्शन पांढुर्ना के मोरडोगरी, नांदनवाड़ी और सीराटा क्षेत्रों की दुकानों पर हुआ, जहां महिलाओं ने खुलेआम प्रशासनिक उदासीनता और बढ़ती अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान नांदनवाड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव और एक स्थानीय शराब ठेकेदार का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा भी निकाली गई। गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने इस मौके पर कहा कि, “राज्य सरकार की नीतियों के कारण अवैध शराब का धंधा तेजी से बढ़ा है, जिससे महिलाओं पर अपराध और घरेलू हिंसा की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।”

न लाइसेंस नंबर, न रेट लिस्ट, फिर भी धड़ल्ले से चल रही शराब दुकानें

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन शराब दुकानों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा है और न ही वैध लाइसेंस नंबर दिखाई देता है। इससे स्पष्ट है कि कई दुकानें बिना नियमन के संचालित हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

पूर्णिमा वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मध्यप्रदेश में शराबबंदी लागू नहीं की गई या अवैध शराब पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो गुलाबी गैंग प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी मांग रखी कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और शराब बिक्री को पूरी तरह से रोका जाए।

एक माह से चल रहा आंदोलन

गौरतलब है कि गुलाबी गैंग पिछले एक महीने से जिलेभर में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे महिलाओं का आक्रोश अब सड़कों पर फूट पड़ा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: शराबबंदी को लेकर गुलाबी गैंग का आक्रोश: डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, शराब दुकानों पर जड़े ताले

Pandhurna, MP

यह विरोध प्रदर्शन पांढुर्ना के मोरडोगरी, नांदनवाड़ी और सीराटा क्षेत्रों की दुकानों पर हुआ, जहां महिलाओं ने खुलेआम प्रशासनिक उदासीनता और बढ़ती अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान नांदनवाड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव और एक स्थानीय शराब ठेकेदार का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा भी निकाली गई। गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने इस मौके पर कहा कि, “राज्य सरकार की नीतियों के कारण अवैध शराब का धंधा तेजी से बढ़ा है, जिससे महिलाओं पर अपराध और घरेलू हिंसा की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।”

न लाइसेंस नंबर, न रेट लिस्ट, फिर भी धड़ल्ले से चल रही शराब दुकानें

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन शराब दुकानों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा है और न ही वैध लाइसेंस नंबर दिखाई देता है। इससे स्पष्ट है कि कई दुकानें बिना नियमन के संचालित हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

पूर्णिमा वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मध्यप्रदेश में शराबबंदी लागू नहीं की गई या अवैध शराब पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो गुलाबी गैंग प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी मांग रखी कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और शराब बिक्री को पूरी तरह से रोका जाए।

एक माह से चल रहा आंदोलन

गौरतलब है कि गुलाबी गैंग पिछले एक महीने से जिलेभर में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे महिलाओं का आक्रोश अब सड़कों पर फूट पड़ा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hundreds-of-women-took-out-locks-at-liquor-shops-with/article-22575

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.