बाघ का करंट लगाकर शिकार, 15 दिन बाद मिला शव, दो गिरफ्तार

Umariya, MP

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का अवैध शिकार करंट लगाकर किया गया। मुखबिर की सूचना पर पार्क अमले ने बाघ का शव बरामद किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद प्रशासन की टीम गंभीरता से गश्त लगा रही है।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का करंट लगाकर शिकार किया गया। लगभग 15 दिन पुरानी इस घटना का खुलासा फरवरी में हुआ। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकारियों ने बाघ को करंट लगाकर मारा और फिर नदी किनारे दफना दिया था। अवैध खनन के कारण इस क्षेत्र में शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की जान जाने से हड़कंप मच गया है। शिकारियों की हरकरते रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। करंट का इस्तेमाल कर निर्दोष की जान लेना निंदनीय अपराध है।

बुरी तरह सड़ गया था शव

वन विभाग को जब इस घटना की भनक लगी, तो उन्होंने अपने मुखबिर तैनात कर दिए। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिली। एक मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम पनपथा रेंज के बफर जोन में पहुंची। यहां जाजागढ़ बीट के कक्ष क्रमांक RF 394 में भदार नदी के किनारे उन्हें बाघ का शव मिला। शव को खोदकर निकाला गया। बाघ का शव बुरी तरह से सड़ चुका था।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पनपथा रेंजर और प्रभारी पनपथा रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि बाघ का शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा था। फील्ड डायरेक्टर डॉक्टर अनुपम सहाय की मौजूदगी में डॉक्टरों की एक टीम ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दो शिकारी हुए गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुखदास निवासी राम चरण कोल और पांडू कोल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से जीआई तार और कुल्हाड़ी बरामद हुई। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पीओआर क्रमांक 357/13 दिनांक 06/02/2025 काटा गया। दोनों पर वन अपराध का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बाघ का करंट लगाकर शिकार, 15 दिन बाद मिला शव, दो गिरफ्तार

Umariya, MP

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का करंट लगाकर शिकार किया गया। लगभग 15 दिन पुरानी इस घटना का खुलासा फरवरी में हुआ। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकारियों ने बाघ को करंट लगाकर मारा और फिर नदी किनारे दफना दिया था। अवैध खनन के कारण इस क्षेत्र में शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की जान जाने से हड़कंप मच गया है। शिकारियों की हरकरते रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। करंट का इस्तेमाल कर निर्दोष की जान लेना निंदनीय अपराध है।

बुरी तरह सड़ गया था शव

वन विभाग को जब इस घटना की भनक लगी, तो उन्होंने अपने मुखबिर तैनात कर दिए। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिली। एक मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम पनपथा रेंज के बफर जोन में पहुंची। यहां जाजागढ़ बीट के कक्ष क्रमांक RF 394 में भदार नदी के किनारे उन्हें बाघ का शव मिला। शव को खोदकर निकाला गया। बाघ का शव बुरी तरह से सड़ चुका था।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पनपथा रेंजर और प्रभारी पनपथा रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि बाघ का शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा था। फील्ड डायरेक्टर डॉक्टर अनुपम सहाय की मौजूदगी में डॉक्टरों की एक टीम ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दो शिकारी हुए गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुखदास निवासी राम चरण कोल और पांडू कोल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से जीआई तार और कुल्हाड़ी बरामद हुई। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पीओआर क्रमांक 357/13 दिनांक 06/02/2025 काटा गया। दोनों पर वन अपराध का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hunting-with-a-tiger-the-dead-body-found-after-15/article-9699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.