सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी से आहत हुईं गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह, SP रीवा से की शिकायत, FIR दर्ज

Rewa, MP

भाजपा से गुढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (SP) रीवा से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीड़िहा निवासी उमेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अश्लील और मानहानिकारक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस लगी है।

सिंह ने कहा, "मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, अगर मुझ पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है तो वह वैधानिक तरीके से जांच करा सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरे और मेरे परिवार – विशेषकर मेरी 10 वर्षीय बेटी – को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह शर्मनाक और आपराधिक कृत्य है।"

गुढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में उल्लिखित तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती आरती सिंह ने बताया, "पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह ने यह भी कहा कि वह इस घटना के बाद से मानसिक तनाव में हैं और इस प्रकार के दुष्प्रचार ने न सिर्फ उन्हें व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित किया है, बल्कि समाज में एक महिला जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है और आरोपी की डिजिटल गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी से आहत हुईं गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह, SP रीवा से की शिकायत, FIR दर्ज

Rewa, MP

भाजपा से गुढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (SP) रीवा से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीड़िहा निवासी उमेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ अश्लील और मानहानिकारक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस लगी है।

सिंह ने कहा, "मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, अगर मुझ पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है तो वह वैधानिक तरीके से जांच करा सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरे और मेरे परिवार – विशेषकर मेरी 10 वर्षीय बेटी – को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह शर्मनाक और आपराधिक कृत्य है।"

गुढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में उल्लिखित तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती आरती सिंह ने बताया, "पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह ने यह भी कहा कि वह इस घटना के बाद से मानसिक तनाव में हैं और इस प्रकार के दुष्प्रचार ने न सिर्फ उन्हें व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित किया है, बल्कि समाज में एक महिला जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है और आरोपी की डिजिटल गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hurt-by-pornographic-remarks-on-social-media-gudh-municipal-council/article-22631

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.