भोपाल में पति-पत्नी जिंदा जले, पुलिस को पोटली में ले जाने पड़े अवशेष

BHOPAL, MP

मिसरौद के जाटखेड़ी क्षेत्र की घटना, आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस, दोनों की तीन साल पहले ही हुई थी शादी.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां के जाटखेड़ी में एक पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि दोनों के अवशेष पुलिस को पोटली में ले जाने पड़े. हादसे की खबर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी, जिन्हें घर के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

3 साल पहले ही हुई थी शादी

मिसरौद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह के मुताबिक, '' जाटखेड़ी निवासी 26 वर्षीय सतीश बिराड़े और उसकी पत्नी 24 वर्षीय आमृपाली की इस हादसे में मौत हो गई है. दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी और अबतक कोई संतान नहीं थी. सतीश की पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली थी और दोनों शादी के बाद जाटखेड़ी नई बस्ती में रहने लगे थे. गुरुवार अल सुबह जब पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से तेज धुआं उठते देखा तो पुलिस को सूचना दी, और जानकारी लगते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची.''

हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो पति-पत्नी के शव बुरी तरह से झुलसे हुए बिस्तर पर नजर आए. आग लगने से घर पर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया था. इसके बाद पुलिस ने बुरी तरह से जल चुकी शवों को पोटली में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में पुलिस को हादसे से ज्यादा आत्महत्या की आशंका लग रही है. हालांकि, मिसरौद पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा.पुलिस एक्सपर्ट्स की टीमों के साथ यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि बेडरूम में ऐसी कौन सी चीज रखी थी, जिसकी वजह से इतनी भीषण आग फैल गई.

सतीश का था फूलों का व्यापार

मिसरौद पुलिस के मुताबिक मृतक सतीश अपने परिवार के लोगों के साथ पिपलानी क्षेत्र में फूलों की दुकान लगाया करता था. शादी के बाद उसने परिजनों के घर के पास ही अपना घर बनाया था. घटना के जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल में पति-पत्नी जिंदा जले, पुलिस को पोटली में ले जाने पड़े अवशेष

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां के जाटखेड़ी में एक पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि दोनों के अवशेष पुलिस को पोटली में ले जाने पड़े. हादसे की खबर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी, जिन्हें घर के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

3 साल पहले ही हुई थी शादी

मिसरौद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह के मुताबिक, '' जाटखेड़ी निवासी 26 वर्षीय सतीश बिराड़े और उसकी पत्नी 24 वर्षीय आमृपाली की इस हादसे में मौत हो गई है. दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी और अबतक कोई संतान नहीं थी. सतीश की पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली थी और दोनों शादी के बाद जाटखेड़ी नई बस्ती में रहने लगे थे. गुरुवार अल सुबह जब पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से तेज धुआं उठते देखा तो पुलिस को सूचना दी, और जानकारी लगते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची.''

हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो पति-पत्नी के शव बुरी तरह से झुलसे हुए बिस्तर पर नजर आए. आग लगने से घर पर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया था. इसके बाद पुलिस ने बुरी तरह से जल चुकी शवों को पोटली में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में पुलिस को हादसे से ज्यादा आत्महत्या की आशंका लग रही है. हालांकि, मिसरौद पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा.पुलिस एक्सपर्ट्स की टीमों के साथ यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि बेडरूम में ऐसी कौन सी चीज रखी थी, जिसकी वजह से इतनी भीषण आग फैल गई.

सतीश का था फूलों का व्यापार

मिसरौद पुलिस के मुताबिक मृतक सतीश अपने परिवार के लोगों के साथ पिपलानी क्षेत्र में फूलों की दुकान लगाया करता था. शादी के बाद उसने परिजनों के घर के पास ही अपना घर बनाया था. घटना के जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-and-wife-burnt-alive-in-bhopal-police-had-to/article-3490

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.