शहडोल में अवैध कोयला खदान में हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत

Sahdol, MP

शहडोल जिले में कई जगहों पर कोयला की अवैध खदानें चल रही हैं. ऐसे में यहां अक्सर हादसे सामने आ रहे हैं.

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अवैध रूप से संचालित खदान में एक दंपती की कोयला निकालने के दौरान दबने से मौत हो गई. ये कोयला खदान धनगवां गांव में है. हादसे में ओमकार यादव (उम्र 40), पार्वती यादव (36 साल) की मौत हो गई. इस हादसे को खनन माफिया ने छिपाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तो मामला सामने आ गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी

जानकारी मिलते ही शहडोल कलेक्टर केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से शवों को बाहर निकलवाया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद खदान में काम कर रहे मजदूर मौके से भाग गए. ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस मामले में एसपी शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया "बुढार थाना अंतर्गत धनगवां गांव के पास सोन नदी के किनारे मिट्टी में दब जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है. घटनास्थल पर देखने पर पाया गया नदी के किनारे पर उथला स्थल था, जहां पर 10 से 12 फीट खोदने पर ही कोयला निकलने लगता है, वहां पर गांव वालों द्वारा इस तरह के उत्खनन किए जाते हैं. यहां कोयला निकाला जा रहा था."

बेटी ने दी माता-पिता को मुखाग्नि

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ये लोग कोयला खोदने में व्यस्त थे, इस दौरान ऊपर से मिट्टी आ गिरी और उसी में पति-पत्नी दब गए. इससे उनकी मौत हो गई. शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया "उन्होंने उस एरिया का भ्रमण किया और इस पूरे क्षेत्र में लगभग 100 किलोमीटर ऐसा इलाका पाया गया, जहां पर कोयले का अवैध उत्खनन बहुत आसानी से किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में एक टास्क फोर्स बनाकर इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा. पति-पत्नी को उनकी बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में अवैध कोयला खदान में हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत

Sahdol, MP

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अवैध रूप से संचालित खदान में एक दंपती की कोयला निकालने के दौरान दबने से मौत हो गई. ये कोयला खदान धनगवां गांव में है. हादसे में ओमकार यादव (उम्र 40), पार्वती यादव (36 साल) की मौत हो गई. इस हादसे को खनन माफिया ने छिपाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तो मामला सामने आ गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी

जानकारी मिलते ही शहडोल कलेक्टर केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से शवों को बाहर निकलवाया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद खदान में काम कर रहे मजदूर मौके से भाग गए. ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस मामले में एसपी शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया "बुढार थाना अंतर्गत धनगवां गांव के पास सोन नदी के किनारे मिट्टी में दब जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है. घटनास्थल पर देखने पर पाया गया नदी के किनारे पर उथला स्थल था, जहां पर 10 से 12 फीट खोदने पर ही कोयला निकलने लगता है, वहां पर गांव वालों द्वारा इस तरह के उत्खनन किए जाते हैं. यहां कोयला निकाला जा रहा था."

बेटी ने दी माता-पिता को मुखाग्नि

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ये लोग कोयला खोदने में व्यस्त थे, इस दौरान ऊपर से मिट्टी आ गिरी और उसी में पति-पत्नी दब गए. इससे उनकी मौत हो गई. शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया "उन्होंने उस एरिया का भ्रमण किया और इस पूरे क्षेत्र में लगभग 100 किलोमीटर ऐसा इलाका पाया गया, जहां पर कोयले का अवैध उत्खनन बहुत आसानी से किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में एक टास्क फोर्स बनाकर इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा. पति-पत्नी को उनकी बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-and-wife-die-due-to-accident-in-illegal-coal/article-10549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.