- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनपढ़ कहकर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, जानिए मामला
अनपढ़ कहकर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, जानिए मामला
INDORE, MP
इंदौर की अलवीना बी को उसके पति आदिल खिलजी ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने उसे अनपढ़ और असभ्य कहा और ससुराल वालों ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया। अलवीना ने पुलिस में शिकायत की और मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस जांच में जुटी है।
दौर की एक महिला अलवीना बी को उसके पति आदिल खिलजी ने तीन तलाक दे दिया। पति का कहना था कि अलवीना अनपढ़ और उजड्ड है। इसके साथ ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला ने अपने मायके से इंदौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आदिल खिलजी, अब्दुल सतार और अनीशा बी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 30 जून 2024 की है। महिला के दो बच्चे भी हैं।
अलवीना बी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उन्होंने दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने अपने पति को यह बात बताई तो उन्होंने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। उन्होंने अलवीना से और पैसे लाने को कहा। सास भी छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थीं।
पति शादी के बाद दूसरी लड़की से करता था बात
अलवीना ने आगे बताया कि उसका पति शादी के बाद भी दूसरी लड़की से बात करता था। जब अलवीना ने उसे पकड़ लिया तो उसने विवाद खड़ा कर दिया। उसे अनपढ़ और असभ्य कहने लगा। पति ने उसे घर से निकालते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं जो मन होगा करूंगा। अलवीना ने यह बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने भी उसे चुप रहने के लिए कहा।
मारपीट के बाद तीन तलाक
30 जून 2024 को विवाद इतना बढ़ गया कि सास-ससुर और पति ने अलवीना के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने अलवीना को उसके दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने उसे कपड़े तक नहीं दिए। मजबूरन अलवीना ने अपनी मां को फोन किया। मां आकर उसे अपने साथ ले गईं। अलवीना पिछले छह महीने से अपनी मां के साथ रह रही है।
जांच में जुटी पुलिस
अलवीना के परिवार को इस पूरी घटना से झटका लगा है। अलवीना ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसका सारा दहेज अभी भी ससुराल में रखा है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए